Tue 23 Jun 2026

ब्रेकिंग

जीआरपी जवान ने कंधे पर उठाकर पहुंचाया अस्पताल

महापौर ने आश्वस्त किया किसी भी वैध खोखा धारक को नहीं हटाया जाएगा

16 किलोमीटर तक नहीं मिला सीसीटीवी, फिर भी पुलिस ने खोला लूटकांड का राज; तीन बदमाश गिरफ्तार

रवि चौधरी को सौंपा ज्ञापन, बोले- ई-पंजीकरण से छिनेगा रोजगार; ओपी राजभर से दखल की मांग

फिल्मी सितारों ने किया चेंजओवर,5 मिनट ठहराव के बाद चॉपर से मुरादाबाद रवाना

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: जंगल में पेड़ पर लटका मिला युवती का अज्ञात शव हत्या की आशंका पुलिस जाँच मे जुटी ।

THE LUCKNOW TIMES

Sun, Jun 29, 2025
Post views : 108

जंगल में पेड़ पर लटका मिला युवती का अज्ञात शव हत्या की आशंका पुलिस जाँच मे जुटी ।

  उत्तर प्रदेश रामपुर जनपद शाहबाद सैफनी, थाना क्षेत्र के जंगल में पेड़ से लटका मिला युवती का अज्ञात शव मिलने सें सनसनी फेल गई।   आनन फानन में थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव के शिनाख्त करवाई गई शिनाख्त न होने पर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव की स्थिति से लगभग 6 से 7 दिन पुराना बताया जा रहा रहा है,   मामला थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामगंगा नदी के पास जटपुरा गांव के जंगल का है, जहां गन्ने के खेत में पॉपुलर के पेड़ पर एक युवती उम्र लगभग 25 वर्षीय का अज्ञात शव कपड़े की कतरन से लटका हुआ सड़ी गली अवस्था में मिला जिसकी सूचना खेत पर काम पर करने गए किसान ने ग्राम प्रधान जटपुरा को दी उसके बाद इसकी सूचना पाकर थानाध्यक्ष हम्बीर सिंह जादौन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने मामले की सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दी।   जैसे जैसे लाश मिलने की सूचना लोगों में फैली तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई मौके पर काफी लोगों की भीड़ जमा होना शुरू हो गयी सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी शाहबाद हर्षिता सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और फील्ड यूनिट टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया गया शव की स्थिति देखते हुए शव लगभग 6 से 7 दिन पुराना होने का अनुमान लगाया जा रहा है जिसे हत्या के बाद पेड़ से लटका देने की आशंका जताई जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन