Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: महाकुंभ स्नान कर लौट रही कार का टायर फटा, बाइक सवारो को बचाने में बिजली के पोल से टकराई कार,आधा दर्जन घायल!

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Feb 6, 2025
Post views : 208

महाकुंभ स्नान कर लौट रही कार का टायर फटा, बाइक सवारो को बचाने में बिजली के पोल से टकराई कार,आधा दर्जन घायल!

  उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खागा तहसील, हथगाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत आधारपुर गांव के निकट आधा दर्जन यात्रियों को महाकुंभ स्नान कराने के बाद प्रयागराज से वापस आ रहीं तेज रफ्तार कार का अगला बाया पहिया अचानक तेज आवाज के साथ फट गया जिसकी वजह से कार अनियंत्रित हो गई। आगे जा रहे बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में चालक ने गाड़ी को रोड किनारे की तरफ मोड़ दिया जिसके चलते कर विद्युत पोल से टकरा गई। इस हादसे में कार के अंदर बैठी चालक समेत आधा दर्जन सवारियां घायल हो गई है, जिनको उपचार के लिए हथगाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।   हथगाम थाना प्रभारी निकेत भारद्वाज ने बताया कि महाकुंभ प्रयागराज से स्नान करने के बाद आल्टो कार द्वारा लौट रहे आधा दर्जन यात्री आधारपुर गांव के निकट टायर फटने की वजह से घायल हो गए हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए हथगाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है बाकी यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटे आई हैं!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन