Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, तेज धमाके से फैक्ट्री मलबे में तब्दील!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Apr 26, 2025
Post views : 196

यूपी की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, तेज धमाके से फैक्ट्री मलबे में तब्दील!

    उत्तर प्रदेश सहारनपुर : जनपद सहारनपुर के थाना देवबंद इलाके में शनिवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गांव निहालखेड़ी स्थित पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाका हो गया धमाके की आवाज सुनकर पूरा इलाका दहल गया, धमाका इतना तेज हुआ कि फैक्ट्री मलबे में तब्दील हो गई, हादसे में 3 लोगों की मौत की सूचना है.जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त फैक्ट्री में 9 लोग मौजूद थे. आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पुलिस अधिकारी हादसे की जांच में जुटे हैं, अभी मौके पर रेस्क्यू चल रहा है घटना शनिवार सुबह करीब 7 बजे की है, सुबह निहालखेड़ी गांव के ग्रामीण अपने खेतों पर जा रहे थे अचानक गांव के जंगल में चल रही पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया. धमाके के साथ पूरी फैक्ट्री मलबे में तब्दील हो गई दीवारों और छत के चीथड़े उड़ गए धमाके के दौरान फैक्ट्री में कई मजदूर काम कर रहे थे बताया गया कि शवों के चीथड़े काफी दूर-दूर तक बिखरे पड़े हैं आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे हैं, पुलिस और रेस्क्यू टीम भी पहुंच गई है बचाव अभियान चलाया जा रहा है, धमाका इतना जोरदार था कि धमाके की आवाज 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी वहीं आस-पास के ग्रामीणों ने बताया कि जब धमाका हुआ तो जमीन हिल गई, ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो, समाचार लिखे जाने आज तक 3 लोगों की मौत की सूचना है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन