Tue 21 Apr 2026

ब्रेकिंग

40 हजार के विवाद में घर में घुसकर दंपति की चाकू से गोदकर हत्या, बच्चों के सामने थम गईं सांसें

उन्नाव में साक्षी महाराज का विपक्ष पर तंज

स्कूल निरीक्षण में मिलीं गंभीर खामियां, चार शिक्षकों को नोटिस

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, वैशाली के डॉक्टरों ने मुरादाबाद निवासी 51 वर्षीय राजेश्वर कुमार का जटिल लिविंग डोनर लिवर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: सड़क हादसे में महिला की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Sep 15, 2025
Post views : 90

लखनऊ-कानपुर हाइवे पर दही थाना क्षेत्र में हुआ हादसा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर दही थाना क्षेत्र के हंस धर्म कांटे के पास सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। सड़क पार कर रही महिलाओं और युवकों को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही दही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतका की पहचान शहर के कैथियाना मोहल्ला निवासी ज्योति श्रीवास्तव (उम्र लगभग 50 वर्ष) के रूप में हुई है। वह चौधरी ओवरसीज में काम करती थीं। बताया जा रहा है कि ज्योति अपनी सहकर्मी महिला के साथ सड़क पार कर रही थीं, तभी यह हादसा हो गया। हादसे में घायल महिला की पहचान रानी सिंह पत्नी शिव बहादुर (उम्र लगभग 50 वर्ष), निवासी ए.बी. नगर कोतवाली सदर के रूप में हुई है। वहीं मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में रमेश (उम्र लगभग 30 वर्ष), निवासी नवाबगंज अजगैन और कृष्णा (उम्र लगभग 20 वर्ष), निवासी नवाबगंज अजगैन शामिल हैं। घायलों में से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। दही थाना प्रभारी अवनीश सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन