*डॉक्टर की पढ़ाई पूरी कर मुरादाबाद लौटीं आयुश्री सक्सैना : राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सैना की बहन ने किया MBBS पूरा
आलम वारसी 2
Sun, Jun 21, 2026
मुरादाबाद। लोहिया रूहेलखंड मेडिकल कॉलेज से चिकित्सा शिक्षा (एमबीबीएस) सफलतापूर्वक पूर्ण कर आयुश्री सक्सैना के मुरादाबाद आगमन पर परिवार में हर्षोल्लास का माहौल रहा। आयुश्री राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सैना की छोटी बहन हैं।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर परिजनों ने केक काटकर और फूल-मालाएं पहनाकर आयुश्री का भव्य स्वागत किया। परिवार के सभी सदस्यों ने उनकी इस उपलब्धि को पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय बताया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्वागत समारोह में मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई।
"समाज सेवा करूंगी" - आयुश्री
आयुश्री सक्सैना ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और परिवार को दिया। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि चिकित्सा सेवा के माध्यम से समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करें और अपने परिवार व जनपद का नाम रोशन करें।
परिजन रहे मौजूद
इस मौके पर दादी संतोष सक्सैना, ताऊ अनुज सक्सैना, ताई सुमन सक्सैना, मोना सक्सैना, पिता पुष्पेंद्र सक्सैना, माता नेहा सक्सैना, चाचा नितिन सक्सैना, चाची लता सक्सैना, रोहन सक्सैना, प्रतिमा सक्सैना, भाई-बहन देवांश, शौर्य, तूलिका, अनन्य, अन्वी, नव्या, युवराज और भतीजे वैदिक व नित्यम सहित परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
परिवारजनों ने कहा कि आयुश्री की यह उपलब्धि पूरे समाज और मुरादाबाद जनपद के लिए गर्व की बात है। उन्हें उम्मीद है कि आयुश्री भविष्य में एक कुशल और संवेदनशील चिकित्सक बनकर समाज सेवा में अहम योगदान देंगी।
Tags :
राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सैना की बहन ने किया MBBS पूरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन