Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

वरिष्ठ कांग्रेस नेता की बेटी अंदलीब रहमान को आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव में बनाया प्रत्याशी ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

व्यापारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

गंगाघाट पुलिस ने पति समेत चार पर दर्ज की रिपोर्ट

चैंपियनशिप में अलग-अलग भार वर्गों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

महिला को बंधक बनाया, पांच लाख मांगे

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

डिप्टी सीएम ने किया वृक्षारोपण मेयर रहे साथ : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष: मुरादाबाद में उपमुख्यमंत्री ने किया जनकल्याण शिविर का उद्घाटन*

आलम वारसी 2

Sun, Jun 14, 2026
Post views : 164

मुरादाबाद। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को मुरादाबाद ब्लॉक परिसर में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में शिविर का उद्घाटन किया गया।

वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

इस अवसर पर डिप्टी सीएम ने मेयर विनोद अग्रवाल के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया और मार्गदर्शन दिया।

लाभार्थियों को बांटे प्रमाणपत्र

जनकल्याण शिविर के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। उपमुख्यमंत्री ने सभी लाभार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े हर व्यक्ति तक विकास और सम्मान का लाभ पहुंचाना है। इसी लक्ष्य की पूर्ति के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में मेयर विनोद अग्रवाल, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Tags :

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष: मुरादाबाद में उपमुख्यमंत्री ने किया जनकल्याण शिविर का उद्घाटन*

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन