Sun 19 Apr 2026

ब्रेकिंग

जामा मस्जिद क्षेत्र में सील दुकानों को लेकर व्यापारियों का हल्ला बोल, धरने पर बैठे दुकानदार

बुद्धि विहार में ‘आओ हाथ बढ़ाएं’ ट्रस्ट ने लगाया निःशुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर, 60 महिलाओं ने कराई जांच

मिड टाउन क्लब में रक्तदान शिविर का आयोजन, एसपी सिटी ने बढ़ाया रक्तदाताओं का हौसला

फर्जी हाजिरी’ से लाखों के गबन का आरोप, जांच में देरी पर नाराज सभासद

समाधान की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे उपभोक्ता प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

जज आवास में लगी भीषण आग : फायर टीम की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा,इन्वर्टर शॉर्ट सर्किट से हादसे की आसंका

मुनीश गुप्ता

Tue, Nov 25, 2025
Post views : 221

उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल बरेली की आवास विकास कालौनी में मंगलवार प्रातः जज ज्ञानेंद्र त्रिपाठी के आवास पर अचानक आग लगने से हड़कम्प मच गया।फायर बिग्रेड टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया जिससे बड़ा हादसा टल गया।लोगों का कहना है इन्वर्टर में शॉर्ट सर्किट के चलते आग शुरू हुई जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया आग की लपटों ने घर की प्रथम मंजिल पर रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया और जलकर राख हो गया।

घटना की सूचना पर पहुँची फायर ब्रिगेड टीम ने मौके पर पहुंच भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

आखिर क्यों लगी थी आग..."

मंगलवार प्रातः11:30 बजे करीब घर की प्रथम मंजिल पर लगे इन्वर्टर में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया इसके बाद इन्वर्टर से आग की उठने जो देखते ही देखते पास में मंदिर वाले हिस्से तक पहुंच गई।आग लगते ही आस-पास के लोगों में भी अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई घर के बाहर भीड़ एकत्रित हो गई।

जज ज्ञानेंद्र त्रिपाठी की धर्म पत्नी एवं श्रम विभाग में तैनात डॉ. मधुलिका त्रिपाठी ने बताया कि वह पूजा करने के बाद धूप सेंक रही थीं इसी बीच तेज धुआं उठता देख उनका बेटा चिल्लाता हुआ बाहर आ गया कि जब तक परिवार अंदर पहुंचता कि आग की लपटों ने प्रथम मंजिल के फाइबर शीट बाले हिस्से को आग की चपेट में ले लिया लपटें और बिकराल रूप में उठने लगीं।

फायर टीम की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा परिवार ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास करते हुए अग्निशमन विभाग को सूचना दी सूचना मिलते ही सीएफओ मनु शर्मा के निर्देशन में फायर यूनिट घटनास्थल पर पहुंच गई जहाँ टीम ने फुर्ती के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग की चपेट में आए सामान और फाइबर शीट एसी की आउटडोर यूनिट जनेटर घरेलू सामान आदि जलकर क्षतिग्रस्त व जलकर राख हो गया किंतु कोई जनहानि नहीं हुई है।फिलहाल आग से हुए आर्थिक नुकसान का आकलन करते हुए शॉर्ट सर्किट के मूल कारणों की जाँच की जा रही जारी है।

Tags :

Breaking Bareilly

The Lucknow Times

Bareilly breaking

Lucknow Times

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन