Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

सर्विलांस सैल जनपद रामपुर द्वारा आमजन के गुम हुए 105 मोबाईल फोन (अनुमानित कीमत 16 लाख 10 हजार रुपये) बरामद किए

तीन शातिर अपराधी 15मोटर साइकिलों समेत गिरफ्तार, पुलिस ने बड़ा खुलासा ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

पड़ोसी के घर पहुंची महिला से मारपीट

आरएस एक्सेल और अल्ट्राफिट ने जीतीं टीम चैंपियनशिप

वरिष्ठ कांग्रेस नेता की बेटी अंदलीब रहमान को आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव में बनाया प्रत्याशी ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

पावरलिफ्टिंग में खिलाड़ियों ने दिखाया दम : आरएस एक्सेल और अल्ट्राफिट ने जीतीं टीम चैंपियनशिप

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Sep 21, 2026
Post views : 10


उन्नाव। जिला पावरलिफ्टिंग एवं डेडलिफ्ट चैंपियनशिप-2026 में जिले के अलग-अलग जिम और फिटनेस संस्थानों से पहुंचे खिलाड़ियों ने ताकत और तकनीक का प्रदर्शन किया। पुरुष और महिला वर्ग में विभिन्न आयु वर्गों के मुकाबले कराए गए। प्रतियोगिता के समापन पर अलग-अलग वर्गों के विजेता खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित किया गया। पुरुष वर्ग की टीम चैंपियनशिप में आरएस एक्सेल अकादमी ने पहला स्थान हासिल किया। रोक्सटा जिम दूसरे और द अल्ट्राफिट जिम तीसरे स्थान पर रहा। स्ट्रॉन्गमैन मुकाबलों में सब-जूनियर वर्ग का खिताब आरएस एक्सेल अकादमी के अनुराग वर्मा, जूनियर वर्ग का फिटनेस एडिक्ट के पुलकित यादव, सीनियर वर्ग का एसआर फिटनेस के विराट बाजपेयी और मास्टर वर्ग का गोल्ड जिम के मेराज अहमद ने जीता।महिला डेडलिफ्ट में द अल्ट्राफिट जिम ने टीम चैंपियनशिप अपने नाम की, जबकि आरएस एक्सेल दूसरे और डेली डोज जिम तीसरे स्थान पर रहा। व्यक्तिगत प्रदर्शन में सब-जूनियर वर्ग में पूनम सिंह, जूनियर और सीनियर वर्ग में रिशिमा पटेल ने बेस्ट लिफ्टर का खिताब हासिल किया। मास्टर वर्ग में अनीता रावत विजेता रहीं। महिला पावरलिफ्टिंग टीम चैंपियनशिप में भी आरएस एक्सेल ने पहला स्थान हासिल किया। अल्ट्राफिट दूसरे और एसआर तीसरे स्थान पर रहा। पावरलिफ्टिंग स्ट्रॉन्ग वुमन के सब-जूनियर वर्ग में पूनम सिंह, जूनियर में रिशिमा पटेल, सीनियर में पूनम सिंह और मास्टर वर्ग में अनीता रावत को खिताब मिला।

अगली प्रतियोगिता राज्य स्तर की कराने का प्रयास

समापन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शशांक शेखर सिंह सनी ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले के खिलाड़ियों को पावरलिफ्टिंग और डेडलिफ्ट के लिए बेहतर मंच देना है। उन्होंने अगली प्रतियोगिता राज्य स्तरीय कराने के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान नेशनल जॉइंट सेक्रेटरी राहुल शुक्ला, अध्यक्ष राम जन्म सिंह, प्रेसीडेंट शिवम सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ द्विवेदी, प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी डॉ. मनीष सेंगर, उपाध्यक्ष स्वामी दयाल सिंह, जॉइंट सेक्रेटरी प्रतीक त्रिपाठी, प्रदुमराज और राहुल कश्यप समेत अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने प्रतियोगिता में भूमिका निभाने वाले निर्णायकों और सहयोगियों को भी सम्मानित किया।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन