Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

वरिष्ठ कांग्रेस नेता की बेटी अंदलीब रहमान को आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव में बनाया प्रत्याशी ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

व्यापारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

गंगाघाट पुलिस ने पति समेत चार पर दर्ज की रिपोर्ट

चैंपियनशिप में अलग-अलग भार वर्गों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

महिला को बंधक बनाया, पांच लाख मांगे

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

फतेहगंजपूर्वी के शाहपुर में सर्राफ की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना : नकब लगाकर लाखों की चोरी करने का आरोप,पुलिस को सौंपी तहरीर पर मुकदमा दर्ज

मुनीश गुप्ता

Mon, Jun 15, 2026
Post views : 339

बरेली जनपद में थाना फतेहगँजपूर्वी क्षेत्र के ग्राम शाहपुर बनियान निवासी कृष्णा ज्वलर्स स्वामी संजय वर्मा ने थाना पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया है कि शनिवार देर रात्रि अज्ञात चोरों ने नकब लगाकर एक किलो से अधिक चांदी की प्लेटें व सोना,पीतल,तांवे और फूल के वर्तन तथा 4 हजार की नकदी आदि समेत करीब 4 लाख क़ीमत का सामान चोरी कर चोर फरार हो गए हैँ।

संजय वर्मा यह भी ने बताया कि दुकान के पीछे से पट्टी साइज की दीवार में नकब लगाकर घटना को अंजाम दिया गया है।घटना की जानकारी उन्हें लोगों द्वारा प्रातः होने पर मिली जिसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी जहाँ मैय फ़ोर्स पहुँचे प्रभारी निरिक्षक राजकुमार सिंह ने घटना की पड़ताल की और घटना की सूचना सीओ फरीदपुर संदीप सिंह को देते हुए फिंगर एक्सपर्ट टीम को दी जहाँ उन्होंने पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि शाहपुर तिराहे पर स्थित एक सर्राफ की दुकान में चोरी की घटना होने की सूचना प्राप्त हुई जहां मौके पर पहुंचकर जांच में प्रथम दृष्टिया प्रतीत हो रहा है कि किन्हीं अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए नकाब लगाया जो काफी छोटे साइज में है किंतु चैहलकदमी की आवाज सुनकर चोर मौके से फरार हो गए जिससे चोरी की टलना प्रतीत हो रहा है।फिर भी पीड़ित सूचना को ध्यान में रखते हुए मुकदमा दर्ज कर थाना प्रभारी निरीक्षक फतेहगंजपूर्वी पुलिस टीमों के साथ मामले की जांच में जुटे हैं और चोरों की तलाश जारी है जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

वहीं सर्राफ दुकान स्वामी संजय वर्मा ने चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा कर माल बरामदगी की मांग की है।ग्राम शाहपुर स्थित सर्राफ की दुकान में नकब लगने से अन्य ग्रामीण व दुकानदारों में दहशत व्याप्त है और चोरी से बचाव के लिए अपने घरों और दुकानों की देर रात्रि जागकर सुरक्षा स्वयं करने को मजबूर हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन