Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएफ घोटाले का शिकार हुआ मजदूर, तीन साल बाद दर्ज हुआ केस

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

LLB छात्र की हत्या करने बाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल : अधिवक्ताओं ने कोर्ट परिषर में धरना प्रदर्शन कर की फाँसी दिए जाने की माँग

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Jan 22, 2026
Post views : 919

उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल जनपद में थाना फरीदपुर क्षेत्र के ग्राम नवादा विल्सण्डी में रंजिशन एलएलवी छात्र को दिन दहाड़े अबैध तमँचे से गोली मार कर हत्या करने के मुख्य हमलावर को थाना पुलिस ने अबैध तमँचे समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है अन्य की तलाश की जा रही है।

एलएलबी छात्र योगेश यादव की गोली मारकर हत्या करने बाले मुख्य आरोपी सुमित उर्फ नन्हें को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहाँ से हत्यारे को जेल भेज दिया गया।

यह सनसनी घटना 19 जनवरी सायं 5,30 करीब की है जहाँ ग्राम नवादा बिलसंडी में मृतक योगेश यादव स्थानीय अधिवक्ता मनोज यादव का भाई था।पुलिस के मुताबिक विवाद मोबाइल फोन की किश्त जमा करने को लेकर प्रारम्भ हुआ था।पूँछताछ में आरोपी सुमित ने कबूल किया कि मृतक के भतीजे ने उसके भाई के आधार कार्ड पर मोबाइल फोन लोन पर लिया था जिसकी किश्तें जमा नहीं हो रही थीं।

घटना से पहले कहासुनी और फिर मारपीट होना बताया सायं को विवाद दोबारा बढ़ गया जहाँ सुमित ने तमंचे से योगेश पर फायर कर दिया।गोली पेट में लगने से योगेश की हालत गंभीर हो गई और बाद में उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी के पास से अबैध तमँचा एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है और अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है।

सनसनी हत्या की बारदात ने इलाके में सुरक्षा और किश्त विवादों पर चिंताएं बढ़ा दी हैं। पुलिस ने मृतक परिवार को न्याय दिलाने के लिए तेज़ी से कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

बुधवार को तहसील फरीदपुर के न्यायलय परिषर में न्यायालय गेट पर दर्जनों अधिवक्ताओं ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया जिसमें अधिवक्ताओं ने हमालावरों को शीघ्र गिरफ्तार कर उन्हें फाँसी की सजा दिए जाने की माँग की।मौके पर अधिवक्ताओं से मिलने पहुँची एसडीएम फरीदपुर मलिकानैन को ज्ञापन भी सौंपा।

Tags :

The Lucknow Times

Lucknow Times

Law student murder Bareilly

Bareilly student murder

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन