Tue 22 Sep 2026

ब्रेकिंग

युवक से 5.55 लाख की साइबर ठगी

बाहुबली सपा नेता समेत 62 शातिर इनामी घोषित, पोस्टर वायरल

मृतक आश्रित की रकम और संपत्ति हड़पने का आरोप, पांच पर रिपोर्ट

खाते से रकम निकलती रही, भनक तक नहीं लगी

ओपी तिवारी अध्यक्ष, निम्मी अरोड़ा को सचिव की जिम्मेदारी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

यूपी में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन : बाहुबली सपा नेता समेत 62 शातिर इनामी घोषित, पोस्टर वायरल

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Sep 22, 2026
Post views : 201

फतेहपुर पुलिस का अपराध पर प्रहार एक लाख से 10 हजार तक के 62 इनामी वांछित, सोशल मीडिया पर जारी हुई हिटलिस्ट

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पुलिस ने अपराध और भू-माफियाओं के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। जिला पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 62 शातिर अपराधियों को इनामिया घोषित कर उनके नाम, फोटो और पते के साथ पोस्टर जारी किये हैं। इनकी सूचना देने वाले को पुलिस ने घोषित इनामी राशि देने का ऐलान किया है।

इस सूची में सपा नेता हाजी रजा का नाम शामिल होने से सियासी गलियारों में भी हड़कंप मचा है। इसके पहले भी पुलिस ने सपा नेता हाजी रजा की बेस कीमती अवैध संपत्ति पर बुल्डोजर की कार्यवाही कर कुर्क किया और बिना नक्शे के बनाये गए 50 करोड़ के माल को जिलाधिकारी ने पुलिस सुरक्षा में बुल्डोजर से गिराकर ध्वस्त कराया था। अवैध रूप से पनी मुहल्ले में बनाये गए करोड़ो के बंगले को प्रशासन शीज कर चुकी है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय / DCRB द्वारा जारी की गई इस सूची में एक लाख रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक के इनामी अपराधी शामिल हैं। सभी के खिलाफ हत्या, लूट, धोखाधड़ी, जमीन पर अवैध कब्जा, रंगदारी जैसे संगीन मामले दर्ज हैं और सभी लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे हैं।

सबसे चर्चित नाम सपा नेता हाजी रजा का है। पुत्र मो0 मोबीन, निवासी पनी थाना कोतवाली पर एसपी स्तर से 25,000 रुपये का इनाम घोषित है। इन पर कुल 25 आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। इन पर आरोप है कि इनका अपराध करने का तरीका आपराधिक माफिया, जमीन कब्जा करना और धोखाधड़ी है। मुकदमा संख्या 78/2026 के तहत इनकी तलाश की जा रही है।

वहीं इस लिस्ट का सबसे बड़ा इनामी वारिश उर्फ बड़का है। पिता अरबी खान, निवासी अहमदपुर कुशुभा थाना धाता पर ADG स्तर से 1,00,000 रुपये का इनाम है। यह बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में फरार चल रहा है।

इसके अलावा 50 हजार के इनामी कमरून, खलील, जितेंद्र उर्फ जिद्दी, तसलीम, दिनेश, धर्मेंद्र शुक्ला, निखिल विश्वकर्मा, मनोज, महाराजा महतो सहित कई शातिर शामिल हैं। 25 हजार के इनामियों में अजय कुमार, अमित सिंह, अलीम अहमद, अवधेश पटेल, चेतन सिंह, उमेश, गजनान मिश्रा, छोटू लोधी, दीपू पटेल समेत सपा नेता हाजी रजा भी शामिल है। 15 हजार के इनामी कैश, जीशान उर्फ सोहेल भी सूची में हैं।

DCRB REWARDEE ADVANCE MONITORING SYSTEM के तहत सभी वांछितों की डिटेल DCRB PRIME WEB APP पर अपलोड कर दी गई है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर इनके पोस्टर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि इन अपराधियों की सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और उसे तुरंत पुरस्कार राशि दी जाएगी। सूचना के लिए पुलिस अधीक्षक 9454400268, प्रभारी DCRB 9454457815 और कंट्रोल रूम 9454417459 पर सम्पर्क कर सूचना दी जा सकती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन