Tue 22 Sep 2026

ब्रेकिंग

युवक से 5.55 लाख की साइबर ठगी

बाहुबली सपा नेता समेत 62 शातिर इनामी घोषित, पोस्टर वायरल

मृतक आश्रित की रकम और संपत्ति हड़पने का आरोप, पांच पर रिपोर्ट

खाते से रकम निकलती रही, भनक तक नहीं लगी

ओपी तिवारी अध्यक्ष, निम्मी अरोड़ा को सचिव की जिम्मेदारी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

साइबर ठगी : खाते से रकम निकलती रही, भनक तक नहीं लगी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Sep 22, 2026
Post views : 34

एक-दो नहीं, सात दिन में खाते से निकल गए 6.75 लाख रुपये; साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज

उन्नाव। मोबाइल से पेमेंट करते समय एक व्यक्ति को अचानक पता चला कि उसके बैंक खाते में रकम ही नहीं बची है। उसने फोनपे की हिस्ट्री खंगाली तो सामने आया कि उसके खाते से पिछले कई दिनों में लाखों रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं। पीड़ित के मुताबिक, उसे इन ट्रांजेक्शन की कोई जानकारी नहीं थी। जांच में सामने आए लेनदेन के आधार पर उसने साइबर थाने में शिकायत की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बारासगवर क्षेत्र के नारायण दास खेड़ा गांव निवासी श्रीराम के साथ यह मामला सामने आया है। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात सितंबर को वह मोटरसाइकिल बनवाने गए थे। काम पूरा होने के बाद मिस्त्री को फोनपे से रुपये भेजने की कोशिश की, लेकिन भुगतान नहीं हो सका। उन्हें लगा कि शायद फोनपे में कोई तकनीकी दिक्कत है। इसी दौरान उन्होंने अपने फोन में पेमेंट हिस्ट्री चेक की।

हिस्ट्री देखी तो उड़ गए होश

फोनपे की हिस्ट्री देखने पर उन्हें खाते से हुए ऐसे लेनदेन की जानकारी मिली, जो उन्होंने किए ही नहीं थे। इसके बाद बैंक खाते का विवरण खंगाला तो पता चला कि एक सितंबर से सात सितंबर के बीच खाते से कुल 6,75,887 रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। रकम कई ट्रांजेक्शन के जरिए खाते से बाहर गई। पीड़ित का कहना है कि उसे इस दौरान किसी भी रकम के निकाले जाने की जानकारी नहीं हुई। श्रीराम का खाता पंजाब नेशनल बैंक की विकास भवन अयोध्या शाखा से जुड़ा बताया गया है। खाते से इतनी बड़ी रकम निकलने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने साइबर थाने पहुंचकर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

बिना जानकारी ट्रांसफर हुई रकम, जांच में जुटी पुलिस

पीड़ित ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने साइबर धोखाधड़ी कर उसके बैंक खाते से रकम ट्रांसफर की है। पुलिस ने 21 सितंबर को तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अब बैंक खाते से हुए ट्रांजेक्शन, रकम जिन खातों में गई और उससे जुड़े डिजिटल रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है। पीड़ित ने पुलिस से ठगी गई रकम वापस कराने की भी मांग की है। शिकायत के साथ पीड़ित ने आधार कार्ड, बैंक स्टेटमेंट और पासबुक की प्रतियां भी पुलिस को उपलब्ध कराई हैं। जांच के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि रकम किस तरीके से खाते से निकाली गई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन