Sat 25 Apr 2026

ब्रेकिंग

मंत्री धर्मपाल सिंह बोले—समय और गुणवत्ता से समझौता नहीं

गैंगस्टर महेश निषाद की 32 लाख की संपत्ति कुर्क

गाली देने से नाराज पति ने पत्नी की हत्या की, शटर के हैंडल से सिर पर किया वार

बड़ा हादसा टला,एनएचएआई की मदद से हाइवे हुआ सुचारु

सौतेली औरत ने पति के पेट में घोंपा चाकू,मुकदमा दर्जकर जाँच में जुटी पुलिस

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

फरीदपुर में दबँगो की दबंगई कैमरे में कैद : भाजपा एमएलसी के घर घुसे दबँगो ने मैनेजर से की बदसलूकी,पुलिस ने पाँच को लिया हिरासत में

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Jan 15, 2026
Post views : 530

बरेली जनपद के नगर फरीदपुर में बुधवार देर शाम मामूली दुकान के विवाद एक युवक का पीछा करते हुए दूसरे पक्ष के कई दबंग सीधे भाजपा विधान परिषद सदस्य(एमएलसी)कुंवर महाराज सिंह के आवास में घुस गए। विरोध करने पर एमएलसी के मैनेजर के साथ अभद्रता की।

घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लिया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जानकारी अनुसार नगर फरीदपुर के मोहल्ला फर्रखपुर निवासी पंचम यादव की सब्जी मंडी में मीट की दुकान स्थित है वहीं पास में ही गुड्डू अली की कॉस्मेटिक व चूड़ियों की दुकान मौजूद है।

बुधवार शाम किसी बात को लेकर दोनों पक्षो में कहासुनी हो गई यह कहासुनी देखते ही देखते झगड़े में तब्दील हो गई।आरोप है कि गुड्डू अली ने अपने कई साथियों को मौके पर बुला लिया जहाँ स्थिति बिगड़ने पर पंचम यादव जान बचाने के लिए करीब आधा किलोमीटर दौड़ता हुआ एमएलसी कुंवर महाराज सिंह के आवास में जाकर घुस गया जहाँ घर में एमएलसी की पत्नी कामिनी सिंह व मैनेजर डिंपल सिंह मौजूद थे।उन्होंने पंचम को सुरक्षित रखने के इरादे से पकड़ लिया और बाहर ले जाने लगीं।

इसी दौरान गुड्डू अली व उसके साथी भी एमएलसी के आवास में घुस आए।आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

एमएलसी की पत्नी एवं मैनेजर द्वारा आवास में घुसने का विरोध करने पर दबंगों ने मैनेजर के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई।घटना की जानकारी मिलते ही मैनेजर ने फोन कर एमएलसी को अवगत कराया तो एमएलसी कुंवर महाराज सिंह बरेली में पार्टी संगठन की बैठक में शामिल थे।

उन्होंने तत्काल फरीदपुर इंस्पेक्टर को सूचना दी और खुद भी बैठक छोड़कर आवास के लिए रवाना हुए।पुलिस के पहुंचते ही आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने मौके से पंचम यादव पक्ष के दो एवं गुड्डू अली पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लिया है।फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच पुलिस टीमें गठित की गई हैं।सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

एमएलसी कुंवर महाराज सिंह नेबताया कि उनके आवास की सुरक्षा में सेंध लगना गंभीर मामला है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और शेष आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।दोषियों को किसी भी दशा में बक्शा नहीं जायेगा।

Tags :

Bareilly news

Breaking Bareilly

The Lucknow Times

Lucknow Times

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन