Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बच्चा न होने और दहेज की मांग : बहु को जहर देकर मारा,पुलिस ने पति सास ससुर को किया गिरफ्तार भेजा जेल

THE LUCKNOW TIMES

Sat, May 9, 2026
Post views : 331

यूपी के फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के चौधकियापुर गांव में बहु को बच्चा न होने और दहेज की मांग पूरी नही होने पर पति ने परिवार वालो के साथ मिलकर पत्नी को जहर देकर मार दिया था।इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति अंशुमान 27 वर्ष,सास माया देवी 50 वर्ष और ससुर विजय को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही किया है।

यह था पूरा मामला.."

दरअसल चौधकियापुर गांव निवासी अंशू की पत्नी राधा देवी ने बुधवार की शाम संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगडने लगी तो ससुराली जन उसे शहर के लोधीगंज स्थित नैंसी हास्पिटल में भर्ती कराया। जहां हालत न ठीक होने पर भोर पहर कानपुर के लिए रेफर कर दिया। तभी रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन ग्रह भेज दिया। पोस्ट मार्टम हाउस में मृतका का मामा लालमन निवासी बेरूईहार थाना कोतवाली ने पति व ससुराली जनो पर आरोप लगाते हुये बताया कि उसने अपनी भांजी की शादी 5 जून 2020 में की थी।

साथ ही हैसियत के अनुसार अच्छा दहेज दिया था। लेकिन संतान न होने के कारण पति उसको बेरहमी से पीटता था उसने आरोप यह भी लगाया कि दो दिन पूर्व उसकी भांजी गांव में ही रिश्तेदारी में शादी मंे आई थी। बताते है कि कल पति आया शराब के नशे में और जबरन उसे लेकर ससुराल ले आया और पानी वाले पाईप से जमकर पिटाई कर दी और जबरन उसके मुह में जहर डाल दिया। जिससे उसकी हालत बिगड गयी। उसने यह भी बताया कि हालत बिगडने पर पति अपने ही जान पहचान व दूर के रिश्तेदार लगने वाले नैन्सी हास्पिटल ले गये जहां हस्पिटल संचालक विनय लोधी यहां ले गया जहां उसकी हालत और बिगड़ गयी सुबह कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी।

Tags :

Breaking

Fatehpur News

Murder Fatehpur

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन