Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

मेयर की IMA के डॉक्टरों संग हुई चर्चा : 'स्वच्छता सेवा पखवाड़ा' के तहत प्रबुद्ध जन संवाद आयोजित,

आलम वारसी 2

Fri, Jun 12, 2026
Post views : 93

मुरादाबाद। स्मार्ट सिटी मुरादाबाद के संकल्प के तहत चल रहे स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आईएमए के चिकित्सकों के साथ मेयर विनोद अग्रवाल की स्वच्छता, जनस्वास्थ्य और नागरिक सहभागिता को लेकर सार्थक चर्चा हुई।

कार्यक्रम में मेयर विनोद अग्रवाल डॉ. सी. पी. सिंह समेत नगर के कई वरिष्ठ और प्रतिष्ठित चिकित्सक मौजूद रहे। संवाद के दौरान स्वच्छ और स्वस्थ मुरादाबाद के निर्माण में चिकित्सा समुदाय की भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया।

मेयर विनोद अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छ, स्वस्थ और सशक्त महानगर ही विकसित समाज की पहचान है। समाज के प्रबुद्ध वर्ग और चिकित्सा समुदाय का सहयोग जनजागरूकता और स्वच्छता अभियान को नई ऊर्जा दे रहा है। यह स्वस्थ समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है।

Tags :

मेयर की IMA के डॉक्टरों संग हुई चर्चा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन