Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

वरिष्ठ कांग्रेस नेता की बेटी अंदलीब रहमान को आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव में बनाया प्रत्याशी ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

व्यापारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

गंगाघाट पुलिस ने पति समेत चार पर दर्ज की रिपोर्ट

चैंपियनशिप में अलग-अलग भार वर्गों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

महिला को बंधक बनाया, पांच लाख मांगे

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

पत्रकार के भाई को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार किया घायल : प्रत्येक्षदर्शियों ने कराया अस्पताल में भर्ती,वाहन चालक हुआ मौके से फरार

THE LUCKNOW TIMES

Sun, Feb 1, 2026
Post views : 528

उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल जनपद में नगर फतेहगंज पूर्वी की नई कॉलौनी बिलपुर निबासी हिंदुस्तान समाचार पत्र के पत्रकार रहे स्वर्गीय गंगाधर मिश्रा के छोटे भाई अजीत मिश्रा पुत्र वीरेंद्र मिश्रा शुक्रवार सायं एलाइंस इंडस्ट्रीज मार्केटिंग कम्पनी का कार्य कर जलालाबाद की ओर से फतेहगंजपूर्वी लौट रहे थे कि अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक पर बैठे अजीत मिश्रा उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए घटना के बाद वाहन चालक मानवता को शर्मसार कर घायल का हाल जाने बगैर वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद घायल के पास पहुँचे लोगों ने घायल अजीत को अस्पताल में भिजवाकर इलाज शुरू कराया।घटना की सूचना पर पहुँचे परिजनों ने घटना के विषय में जानकारी लेकर वाहन चालक की खोज की किन्तु वाहन का कोई सुराग नहीं लगा।

परिजनों ने घटना की सूचना तहरीर संबंधित थाना पुलिस को देकर वाहन चालक के खिलाफ कार्यवाही की माँग की।बीते वर्षो भाई का निधन उससे पूर्व भावी का निधन से परिजन काफी परेशानियों से उभर नहीं पाए कि और अब अजीत के साथ हुई इस जानलेवा घटना ने परिवार की परेशानियों को और बड़ा दिया है।

अजीत के साथ घटित हुई घटना की सूचना मिलते ही लोग हाल जानने उनके घर पहुँच रहे हैँ।पीड़ित परिजनों ने घटना को अंजाम देने बाले वाहन चालक के खिलाफ संबंधित थाना पुलिस से कार्यवाही की गुहार लगाई है वहीं पत्रकार मुनीश गुप्ता,उत्तम शंखधार,मुनीश चन्द्र शर्मा, अनूप तिवारी,प्रमोद शर्मा,आदि ने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Tags :

The Lucknow Times

Bareilly accident

Lucknow Times

Accident Bareilly

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन