Wed 22 Apr 2026

ब्रेकिंग

40 हजार के विवाद में घर में घुसकर दंपति की चाकू से गोदकर हत्या, बच्चों के सामने थम गईं सांसें

उन्नाव में साक्षी महाराज का विपक्ष पर तंज

स्कूल निरीक्षण में मिलीं गंभीर खामियां, चार शिक्षकों को नोटिस

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, वैशाली के डॉक्टरों ने मुरादाबाद निवासी 51 वर्षीय राजेश्वर कुमार का जटिल लिविंग डोनर लिवर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

तेज रफ्तार कार ईटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी : मुरादाबाद के मुंडा पांडे थाना क्षेत्र में चार की मौत एक गंभीर रूप से घायल

आलम वारसी

Mon, Mar 16, 2026
Post views : 80

मुरादाबाद के मुंडापांडे थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक तेज रफ्तार कार ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान दयाल सिंह रावत (नैनीताल), अनिल नेगी (38), सुंदर (42) और भुवन भंडारी (37) (हल्द्वानी) के रूप में हुई है। घायल कार चालक यशदीप (हल्द्वानी) का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसा लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर मनकरा मोड़ के पास हुआ, जब कार रामपुर की ओर से आ रही थी और ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

मुरादाबाद जिले के मूंढापांडे क्षेत्र में सोमवार सुबह दिल्ली-लखनऊ राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दरअसल, ईंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में एक कार पीछे से जा घुसी। इस हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई। जबकी एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब छह बजे मनकरा मोड़ के पास यह हादसा उस समय हुआ जब रामपुर से दिल्ली जा रही एक कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग फंस गए। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। सभी को उपचार केलिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मूंढापांडे ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।मृतकों में एक की पहचान नैनीताल के पालिवाल, बीमिला कंपाउड के रहने वाले कुमार पाल के बेटे दयाल सिंह रावत के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक की पहचान हल्द्वानी के रहने वाले चंद्रवाला पांडे के बेटे यशदीप के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक कार में कुल पांच लोग सवार थे, जो उत्तराखंड के नैनीताल-हल्द्वानी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। अन्य मृतकों की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कर दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Tags :

मुरादाबाद। मुरादाबाद में सड़क हादसा चार की मौत

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन