Sat 25 Apr 2026

ब्रेकिंग

सस्ती दवाओं की जगह ब्रांडेड दवाएं, जांच में पकड़ी गईं

मंत्री धर्मपाल सिंह बोले—समय और गुणवत्ता से समझौता नहीं

गैंगस्टर महेश निषाद की 32 लाख की संपत्ति कुर्क

गाली देने से नाराज पति ने पत्नी की हत्या की, शटर के हैंडल से सिर पर किया वार

बड़ा हादसा टला,एनएचएआई की मदद से हाइवे हुआ सुचारु

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

हर घर बने लखपति दी-दी, जी राम जी योजना में 125 दिन : रोजगार और समयँ भुगतान की गारंटी सरकार की प्राथमिकता,डिप्टी सीएम

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Jan 10, 2026
Post views : 238

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को बरेली जिले में फरीदपुर के ग्राम लौंगपुर पहुंचे जहाँ उन्होंने सर्वप्रथम बृक्षा रोपण किया उसके बाद ग्रामीणों की समस्या का गाँव में ही समाधान स्वंय सहायता समूह कार्यक्रम एवं विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन

की ग्राम चौपाल स्थल पहुँचे जहाँ स्वयं सहायता समूह एवं आंगनवाड़ी मातृशक्ति आदि विभागिए कर्मचारियों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरिक्षण कर वार्ता की।

उसके बाद उन्होंने करीब आधा दर्जन गर्भवती महिलाओं की सीडीओ देवयानी के सहयोग से गोद भराई की जहाँ उन्होंने दो नन्ने मुन्ने बच्चों को खीर खिलाकर अन्न प्राशन किया और गोद में उठाकर खिलाया।मंच पर पहुँचने पर सभागार में उपस्थित लोगों का मुस्कराते हुए हाँथ हिलाकर अविवादन किया जहाँ मंच पर मंचाशीन ग्राम प्रधान सुदामा तोमर व पुत्र लकी सिंह ने स्मृतिचिन्ह भेंट कर स्वागत किया,2 जनवरी को भाजपा विधायक प्रो0,श्याम विहारी लाल का आकस्मिक निधन हो जाने कारण पुष्प वुके लेने से इनकार कर दिया।

मंच पर जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह,सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार,विधायक राघवेंद्र शर्मा,डीसी बर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल,धर्मेंद्र कश्यप,चेयरमैन संजय पाठक,बविता गुप्ता, एमएलसी कुँवर महाराज सिंह,अमिताभ सिंह,समेत दर्जनों नेतागण मंचाशीन रहे।

ग्राम चौपाल में भाजपा नेताओं के बाद सम्बोधन में डिप्टी सीएम ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्याख्यान करते हुए विपक्ष की राजनीति पर प्रहार किया।वहीं सम्बोधन में प्रस्तावित जी रामजी अधिनियम को लेकर समाजवादी पार्टी व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार गांवों और गरीब-श्रमिकों के हितों से समझौता नहीं करेगी।

डिप्टी सीएम ने मनरेगा को धीरे-धीरे खत्म किए जाने के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को न तो कानून की जानकारी है और न ही जमीनी हकीकत का अंदाजा।उन्होंने कहा कि किसी अधिनियम को यूं ही खत्म नहीं किया जा सकता।

भाजपा सरकार गरीबों की पूजा करती है और उनके सम्मान व जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चार करोड़ से अधिक गरीबों को पक्के मकान दिए गए हैं,अस्सी करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन दिया जा रहा है।करीब साठ करोड़ लोग आयुष्मान भारत योजना से इलाज की सुविधा पा रहे हैं।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उज्ज्वला योजना के जरिए करोड़ों गरीब परिवारों के घरों में गैस चूल्हा पहुंचा है,हर घर नल से जल और बिजली जैसी योजनाओं ने गांव-गरीब की तस्वीर बदली है।उन्होंने कहा कि पहले सुविधाएं केवल अमीरों तक सीमित थीं किन्तु अब गरीब भी पक्के घर बिजली और पानी की सुविधा का लाभ ले रहा रहा है यह सब मोदी सरकार की नीतियों का परिणाम है।कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस में भ्रष्टाचार का बोल बाला रहा है वह नहीं चाँहती कि व्यवस्था पारदर्शी बने।

मेरठ में हुए दुष्कर्म और हत्या की घटना पर डिप्टी सीएम ने दुखद और दुर्भाग्य पूर्ण बताते हुए कहा,दोषियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।वहीं उन्होंने कहा कि अपराधी चाहे पाताल में छिपा हो तो भी उसे खोजकर कठोरतम कानूनी सजा दिलाई जाएगी।

जी रामजी अधिनियम को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि यह मनरेगा का उन्नत और पारदर्शी रूप है जिससे गांवों का कायाकल्प होगा।इस अधिनियम के तहत रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी और मजदूरों को समयँ पर भुगतान सुनिश्चित होगा। उन्होंने बताया कि अब भुगतान में देरी होने पर ब्याज सहित राशि देने का प्रावधान किया गया है।पहले जहां बजट 88 हजार करोड़ रुपये था,अब इसे बढ़ाकर 1 लाख 51 हजार करोड़ रुपये से अधिक कर दिया गया है।

अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बिहार चुनाव में प्रचार से वह खाली हाँथ लौटे हैं और 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ होगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा 2017 से भी बड़ी जीत हासिल करेगी।अंत में उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार स्मार्ट सिटी की तर्ज पर स्मार्ट गांव बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और विकसित भारत-2047 का सपना गांवों के विकास से ही पूरा होगा।कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता ओमवीर सिंह गुर्जर एडवोकेट ने किया।ग्राम चौपाल में स्वयं सहायता समूह की सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यरत मातृशक्ति समेत हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ मौजूद रही।कार्यक्रम व्यवस्था में जिला एवं तहसील फरीदपुर प्रशासन व सुरक्षा व्यवस्था में सैकड़ों पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे।e

Tags :

Politics news

BJP news

Bareilly breaking

Keshav prasad morya

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन