Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा : सावधानी की कमी या सिस्टम की चूक, फिर गई चार जानें

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Dec 16, 2025
Post views : 511

घने कोहरे में कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई, कई बार पलटने के बाद चकनाचूर

उन्नाव। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार डिवाइडर से टकराने के बाद करीब 500 मीटर तक घिसटती चली गई और कई बार पलटते हुए पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक गाजियाबाद के मोदीनगर के रहने वाले बताए गए हैं। एक शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार, आगरा से लखनऊ की ओर जा रही एक कार सुबह करीब छह बजे बांगरमऊ क्षेत्र में एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी के पास पहुंची थी। इसी दौरान घना कोहरा होने के कारण कार चालक को आगे चल रहे या खड़े किसी वाहन का अंदाजा नहीं हो सका। आशंका है कि किसी वाहन से टकराने के बाद कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। इसके बाद कार कई बार पलटी खाते हुए दूर जा गिरी। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और यूपीडा को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। जांच में सामने आया कि कार सवार सभी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने मृतकों की पहचान अशोक अग्रवाल (57) पुत्र संतोष अग्रवाल, आकाश अग्रवाल (35) पुत्र विनोद अग्रवाल और अभिनव अग्रवाल (20) पुत्र सतीश अग्रवाल के रूप में की है। तीनों मृतक मोदीनगर कस्बा और थाना क्षेत्र के निवासी थे। चौथे मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। कोतवाली प्रभारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि अज्ञात मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। परिजनों से संपर्क साधा गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस हादसे के बाद एक बार फिर एक्सप्रेसवे पर कोहरे के दौरान तेज रफ्तार और सावधानी की जरूरत पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों और राहगीरों का कहना है कि सर्दियों में घने कोहरे के चलते एक्सप्रेसवे पर ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं, बावजूद इसके चालक सावधानी नहीं बरत रहे हैं।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन