Tue 23 Jun 2026

ब्रेकिंग

जीआरपी जवान ने कंधे पर उठाकर पहुंचाया अस्पताल

महापौर ने आश्वस्त किया किसी भी वैध खोखा धारक को नहीं हटाया जाएगा

16 किलोमीटर तक नहीं मिला सीसीटीवी, फिर भी पुलिस ने खोला लूटकांड का राज; तीन बदमाश गिरफ्तार

रवि चौधरी को सौंपा ज्ञापन, बोले- ई-पंजीकरण से छिनेगा रोजगार; ओपी राजभर से दखल की मांग

फिल्मी सितारों ने किया चेंजओवर,5 मिनट ठहराव के बाद चॉपर से मुरादाबाद रवाना

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

ओवैसी की नीतियों को गांव-गांव पहुंचाने का लक्ष्य, समर्थकों में उत्साह : मुरादाबाद के वकी रशीद बने AIMIM के प्रदेश सचिव, शौकत अली ने सौंपी जिम्मेदारी

आलम वारसी 2

Sun, May 10, 2026
Post views : 123

मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार में जुटी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने मुरादाबाद के कर्मठ नेता वकी रशीद पर बड़ा भरोसा जताया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने उन्हें प्रदेश सचिव के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है।

योगदान देखकर मिली जिम्मेदारी

पार्टी द्वारा जारी मनोनयन पत्र में कहा गया है कि वकी रशीद के AIMIM के प्रति पिछले योगदान और निरंतर संघर्ष को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी आलाकमान को उम्मीद है कि उनकी नियुक्ति से पूरे उत्तर प्रदेश में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

जन-जन तक पहुंचाएंगे ओवैसी की नीतियां

प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने नियुक्ति पत्र में निर्देश दिया है कि वकी रशीद का मुख्य ध्येय संपूर्ण प्रदेश में पार्टी की विचारधारा का व्यापक प्रचार-प्रसार करना और समाज के कर्मठ लोगों को पार्टी से जोड़ना होगा। उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है।

समर्थकों में खुशी की लहर

वकी रशीद को प्रदेश सचिव बनाए जाने की खबर मिलते ही मुरादाबाद समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों में उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके संगठनात्मक अनुभव का लाभ पार्टी को आगामी चुनावों और सामाजिक कार्यों में मिलेगा।

"विश्वास पर खरा उतरूंगा": वकी रशीद

अपनी नियुक्ति पर आलाकमान का आभार व्यक्त करते हुए वकी रशीद ने कहा कि वह पार्टी के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। "ओवैसी साहब के मिशन को गांव-गांव, शहर-शहर तक ले जाएंगे,"

Tags :

मुरादाबाद।।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन