Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

दहेज हत्या में कार्रवाई न होने पर पिता ने उठाई आवाज

घर में मिला शव

पुरानी तहसील और चौमुखा पुल के सौंदर्यीकरण की मांग, पंजाबी समाज का प्रतिनिधिमंडल महापौर से मिला

भाजपा नेता विमल द्विवेदी ने बांटी सहायता सामग्री

3 साल के लिए प्राथमिक सदस्यता भी रद्द, अनुशासनहीनता का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र की रहने वाली दीक्षा अग्रवाल : अभावों को मात देकर बनीं डिप्टी कलेक्टर, कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत

आलम वारसी

Thu, Apr 2, 2026
Post views : 236

मुरादाबाद।। प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती और न ही अभाव सफलता की राह में रोड़ा बन सकते हैं।

इसे सच कर दिखाया है मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र की रहने वाली दीक्षा अग्रवाल ने।

दीक्षा ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC 2024) की परीक्षा में प्रदेश भर में 15वीं रैंक हासिल कर डिप्टी कलेक्टर का पद प्राप्त किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बुधवार शाम जिला कांग्रेस कमेटी ने उनके निवास पर पहुंचकर उनका भव्य अभिनंदन किया।

जिला अध्यक्ष विनोद गुम्बर की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दल दीक्षा अग्रवाल के कटघर स्थित आवास पर पहुंचा। वहां दीक्षा को फूलमालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। विनोद गुम्बर ने इस अवसर पर कहा, "दीक्षा की यह सफलता केवल एक परिवार की जीत नहीं है, बल्कि पूरे महानगर के लिए गौरव और कटघर क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने सिद्ध कर दिया कि यदि संकल्प दृढ़ हो और लगन सच्ची हो, तो संसाधनों की कमी कभी बाधा नहीं बनती।"

सम्मान समारोह के दौरान दीक्षा के माता-पिता, अवनीश कुमार और सोनल अग्रवाल को भी विशेष रूप से बधाई दी गई। वक्ताओं ने कहा कि एक मध्यमवर्गीय परिवार के लिए अपनी संतान को इस मुकाम तक पहुँचाना किसी तपस्या से कम नहीं है। दीक्षा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और निरंतर सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा मुरादाबाद से ही हुई है और कठिन परिश्रम के बल पर ही वे आज इस मुकाम पर खड़ी हैं।

दीक्षा की उपलब्धि उन अभ्यर्थियों के लिए एक मिसाल के रूप में पेश की गई जो आर्थिक तंगी या अन्य अभावों के कारण बीच सफर में ही हताश हो जाते हैं। दीक्षा के पिता अवनीश कुमार ने भावुक होते हुए कहा कि उनकी बेटी की मेहनत ने आज उनके सिर को गर्व से ऊंचा कर दिया है। वहीं माता सोनल अग्रवाल ने खुशी जताते हुए कहा कि बेटी के कठिन परिश्रम का फल आज पूरे परिवार को खुशियों के रूप में मिला है।

वर्तमान में दीक्षा के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग दीक्षा को भविष्य की एक कुशल प्रशासनिक अधिकारी के रूप में देख रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस

पार्टी प्रवक्ता सुधीर पाठक, वरिष्ठ अधिवक्ता अमीरुल हसन जाफरी, आज़म खा, अजय गोपाल रस्तोगी, विजयराज सैनी, राजेशपाल, विवेक अग्रवाल, मो अब्बास समेत तमाम कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Tags :

मुरादाबाद।।मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र की रहने वाली दीक्षा अग्रवाल ने।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन