Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

वरिष्ठ कांग्रेस नेता की बेटी अंदलीब रहमान को आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव में बनाया प्रत्याशी ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

व्यापारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

गंगाघाट पुलिस ने पति समेत चार पर दर्ज की रिपोर्ट

चैंपियनशिप में अलग-अलग भार वर्गों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

महिला को बंधक बनाया, पांच लाख मांगे

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

1 जुलाई को टैक्स में कटौती का तोहफा, महापौर : मुरादाबाद में 'जनता की चौपाल शुरू, हर वार्ड में सुबह 7 से 9 बजे लगेगी जन सुनवाई;

आलम वारसी 2

Thu, Jun 11, 2026
Post views : 204

मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मुरादाबाद में 'जनता के द्वारा जनता की चौपाल' मुहिम की शुरुआत हो गई है। महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया कि शहर के सभी 70 वार्डों में सुबह 7:00 से 9:00 बजे तक जन चौपाल लगाई जाएगी। इसमें नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी और क्षेत्रीय पार्षद मौजूद रहकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और मौके पर ही निस्तारण करेंगे।

महापौर खुद बनेंगे चौपाल का हिस्सा

महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि वे खुद काशीराम नगर, आदर्श कॉलोनी, दौलत बाग, नई बस्ती और सीतापुरी जैसे क्षेत्रों में चौपाल में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि जनता की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका तत्काल समाधान किया जाएगा।

हर वार्ड में 3 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य

महापौर ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में प्रत्येक वार्ड में 3-3 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य कराए जा चुके हैं। मुरादाबाद को स्मार्ट सिटी के रूप में नंबर वन बनाने का प्रयास लगातार जारी है।

1 जुलाई को टैक्स में भारी कटौती के संकेत

इसके साथ ही महापौर ने मुरादाबाद की जनता को 1 जुलाई को टैक्सों में भारी कटौती का बड़ा तोहफा देने के भी संकेत दिए हैं। जन चौपाल के जरिए साफ-सफाई, सड़क, नाली, पानी और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी समस्याओं को प्राथमिकता पर निपटाया जाएगा।

Tags :

1 जुलाई को टैक्स में कटौती का तोहफा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन