Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

वरिष्ठ कांग्रेस नेता की बेटी अंदलीब रहमान को आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव में बनाया प्रत्याशी ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

व्यापारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

गंगाघाट पुलिस ने पति समेत चार पर दर्ज की रिपोर्ट

चैंपियनशिप में अलग-अलग भार वर्गों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

महिला को बंधक बनाया, पांच लाख मांगे

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

एसएसपी ऑफिस के बाहर पीड़ित बुजुर्ग ने किया आत्मदाह का प्रयास : पुलिसकर्मियों ने दौड़कर बचाई जान

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Jan 22, 2026
Post views : 351

उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल जनपद में एसएसपी आफिस के बाहर बुधवार प्रातः अचानक अफरा-तफरी मच गई।हुआ यह कि एसएसपी ऑफिस के बहार एक पीड़ित बुजुर्ग ने आत्मदाह करने की नीयत से ज्वलनशील पदार्थ लेकर पहुँच गया जहाँ बुजुर्ग ने जैसे ही अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालने की कोशिश की जहाँ तैनात पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया जिससे एक बड़ी घटना घटित होने से बच गई।

मिली जानकारी अनुसार पीड़ित बरेली शहर के थाना किला क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी चौकी निवासी बुजुर्ग किसी मामले की शिकायत लेकर एसएसपी ऑफिस पहुँचा था कि प्रत्यक्षदर्शियों अनुसार उसके हाँथ में ज्वलनशील पदार्थ से भरी बोतल थी।कि अचानक उसने बोतल खोलकर अपने ऊपर डालने का प्रयास किया कि जिसे देख मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तत्काल रूप से हस्तक्षेप कर पुलिस ने बुजुर्ग को सुरक्षित बचाकर हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया जहाँ उससे पूँछताछ की गई।

कोतवाली प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि पूँछताछ में बुजुर्ग ने आरोप लगाया है कि एक थानेदार व एक मीडियाकर्मी की मिलीभगत के चलते उसे लगातार परेशान किया जा रहा है जिससे उसने मानसिक रूप से प्रताड़ित होकर मजबूरन यह जानलेवा कदम उठाया है।

फिलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जाँच शुरू कर दी है अधिकारियों का कहना है कि बुजुर्ग द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की निष्पक्ष जाँच की जाएगी एवं तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।समयँ रहते पुलिस सक्रियता से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

Tags :

Uttar Pradesh news

The Lucknow Times

Lucknow Times

Breaking News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन