Tue 23 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

पांच हिस्ट्रीशीटरों पर डीएम का शिकंजा : जिले की सीमा से किया गया बाहर

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Jun 2, 2026
Post views : 202

गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई, पॉक्सो समेत कई गंभीर मामलों में दर्ज हैं मुकदमे

उन्नाव। जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत पांच अपराधियों को जिला बदर करने के आदेश जारी किए हैं। प्रशासन का मानना है कि इन व्यक्तियों की गतिविधियां क्षेत्र में कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बनी हुई थीं, इसलिए उनके खिलाफ यह कठोर कदम उठाया गया है। जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिला बदर किए गए आरोपियों में आशीष सिंह उर्फ छोटू निवासी रसूलपुर रूरी थाना बेहटा मुजावर, रंजीत निवासी रामबख्श खेड़ा थाना अचलगंज, मुहीब निवासी उनवा थाना सफीपुर, विशाल निवासी कटहादल नारायणपुर थाना गंगाघाट तथा शिवम लोध निवासी कुशहरी थाना सोहरामऊ शामिल हैं। प्रशासन के मुताबिक इन सभी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित मारपीट, धमकी, शांति भंग और अन्य गंभीर आपराधिक धाराओं में विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की रिपोर्ट और उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर इनके विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई की गई है। आदेश के तहत संबंधित व्यक्तियों व्यक्तियों को निर्धारित अवधि तक उन्नाव जनपद के साथ-साथ उससे सटे जिलों की सीमाओं से भी बाहर रहना होगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई जिला बदर आरोपी आदेश का उल्लंघन करते हुए जिले की सीमा में पाया जाता है तो उसके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उसे गिरफ्तार भी किया जा सकता है। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण प्रशासन की प्राथमिकता है। कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे कदम आगे भी उठाए जाते रहेंगे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन