Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

वरिष्ठ कांग्रेस नेता की बेटी अंदलीब रहमान को आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव में बनाया प्रत्याशी ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

व्यापारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

गंगाघाट पुलिस ने पति समेत चार पर दर्ज की रिपोर्ट

चैंपियनशिप में अलग-अलग भार वर्गों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

महिला को बंधक बनाया, पांच लाख मांगे

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

नौहाई प्रीमियम लीग का आगाज : चौका लगाकर मुख्य अतिथि ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, May 17, 2026
Post views : 368

गांवों की प्रतिभाओं को मंच देने की जरूरत : फैसल रहमान सफवी

उन्नाव। मियांगंज क्षेत्र स्थित नौहाई गांव में रविवार नाईट क्रिकेट का रोमांच देखने को मिला। खान क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित नौहाई प्रीमियम लीग सीजन-1 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई टीमों ने हिस्सा लिया और उद्घाटन मैच से ही खिलाड़ियों में जीत का जज्बा दिखाई दिया। टूर्नामेंट का उद्घाटन बाबा आम मंडी के संचालक फैसल रहमान सफवी ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने मैदान में बल्लेबाजी करते हुए चौका लगाया तो दर्शकों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, मेहनत और टीम भावना का पाठ पढ़ाते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का बेहतर मंच साबित होते हैं। फैसल रहमान सफवी ने कहा कि गांवों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में खेल युवाओं को गलत रास्तों से दूर रखने और सकारात्मक सोच विकसित करने का सबसे अच्छा माध्यम हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ मुकाबले खेलने की अपील की। रात में फ्लडलाइट की रोशनी में खेले जा रहे मुकाबलों को देखने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मैच के दौरान चौके-छक्कों पर दर्शकों का उत्साह देखने लायक रहा। मैदान में देर रात तक खेल प्रेमियों की भीड़ जुटी रही। आयोजक अब्दुल शकील खां ने बताया कि टूर्नामेंट की विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 5100 रुपये नकद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इस मौके पर शीबू अहमद, सलीम खां, धर्मेश कुमार मास्टर, शहनवाज खान, कामरान खान, मन्नान खान, अफजाल खान, आशिफ खान, फराज खान, बाबा खान, मानू खान, शहबाज और अय्यूब खान सहित कई लोग मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन