Tue 23 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

मुरादाबाद: हादसों पर कोतवाली पुलिस सख्त, 15 डंपरों का चालान, 4 सीज : एसएसपी के निर्देश पर रात भर चला अभियान, अब तक एक दर्जन मौतें हो चुकीं

आलम वारसी 2

Sun, May 31, 2026
Post views : 81

प्रभारी निरीक्षक बोले, नियम तोड़ने वाले डंपर चालकों पर कार्रवाई जारी रहेगी

मुरादाबाद, 28 मई 2026। डंपरों से लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर कोतवाली पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। शनिवार देर रात तक पुलिस का अभियान जारी रहा। इस दौरान 15 डंपरों का चालान किया गया और 4 डंपरों को सीज कर दिया गया।

एक दर्जन से ज्यादा मौतें

कोतवाली क्षेत्र में डंपरों से लगातार हादसे हो रहे हैं। डंपर की चपेट में आने से अब तक करीब एक दर्जन लोगों की जान जा चुकी है। तेज रफ्तार और ओवरलोड डंपरों से लोग दहशत में हैं। लगातार शिकायतों के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की है।

एसएसपी के निर्देश पर कार्रवाई

प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर डंपर चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पिछले 2 दिन में 15 डंपरों का चालान किया गया है। शनिवार सुबह से देर रात तक चार डंपर सीज किए गए। देर रात तक चेकिंग अभियान जारी रहा।

नियम तोड़े तो होगी सख्ती

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार, नो एंट्री में प्रवेश और बिना कागजात के चलने वाले डंपरों पर विशेष नजर है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चालान और सीज की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस ने डंपर मालिकों और चालकों को चेतावनी दी है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें, वरना सख्त कार्रवाई होगी।

Tags :

मुरादाबाद।।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन