Sat 25 Apr 2026

ब्रेकिंग

मंत्री धर्मपाल सिंह बोले—समय और गुणवत्ता से समझौता नहीं

गैंगस्टर महेश निषाद की 32 लाख की संपत्ति कुर्क

गाली देने से नाराज पति ने पत्नी की हत्या की, शटर के हैंडल से सिर पर किया वार

बड़ा हादसा टला,एनएचएआई की मदद से हाइवे हुआ सुचारु

सौतेली औरत ने पति के पेट में घोंपा चाकू,मुकदमा दर्जकर जाँच में जुटी पुलिस

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बरेली के बहेड़ी में खनन माफियाओं ने की अफसरों को कुचलने की कोशिश : तीन दर्जन ओवरलोड ट्रक जब्त,दो दर्जन खनन माफिया गिरफ्तार

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Jan 17, 2026
Post views : 210

उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल जनपद की बहेड़ी तहसील क्षेत्र में खनन माफियाओं की दबंगई एक बार फिर खुलकर सामने आई है।अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई करने पहुंची सरकारी टीम पर ट्रक चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश की गई।यहाँ हालात इतने बेकाबू देखे गए कि अफसरों व कर्मचारियों ने इधर-उधर कूदकर जान बचाई।

सनसनीखेज घटना गुरुवार रात्रि की है यहाँ खनन अधिकारी मनीष कुमार की तहरीर पर बहेड़ी थाना में मु0अ0स0 040/26 धारा 109/324(4)/121(1)/131/3(5) BNS के तहत 42 माफियाओं नामजद कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

ट्रक चढ़ाने की कोशिश, बैरिकेडिंग भी तोड़ी

जाँच उपरांत बगैर प्रपत्रों के अबैध खनन कर दौड़ाए जा रहे ओवर लोड ट्रकों को रोकने का प्रयास खनन टीम द्वारा किया गया जिस पर ट्रक चालकों ने एकजुट होकर सरकारी टीम पर गाड़ियां चढ़ा दीं।बैरिकेडिंग भी तोड़ दी उसके बाद कई ट्रक मौके से फरार हो गए।इस दौरान उपनिरीक्षक कृष्णपाल घायल हो गए।

पुलिस का पलटवार दो दर्जन गिरफ्तार

घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी बहेड़ी व थाना पुलिस हरकत में आई और शुक्रवार को नवीन मंडी नगर बहेड़ी क्षेत्र से दो दर्जन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।साथ ही 37 ओवर लोड ट्रक और 3 अन्य वाहन जब्त कर धारा 207 मोटर व्हीकल एक्ट में सीज किए गए।

आरोपियों का आपराधिक इतिहास

मुख्य आरोपी सलमान और साकर जैसे कई अभियुक्तों का पूर्व से ही आपराधिक इतिहास सामने आया है।कुछ आरोपियों पर चोरी व लापरवाही से वाहन चलाने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसे मामले भी पूर्व से पंजीकृत हैं।

प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी

जिलाधिकारी बरेली एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के स्पष्ट निर्देशानुसार अवैध खनन और ओवरलोडिंग किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।पुलिस टीम ने साफ कर दिया कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

Bareilly news

Breaking Bareilly

The Lucknow Times

Lucknow Times

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन