Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

घर लौटते समय हादसा : एक बाइक पर सवार दो मजदूरों समेत बुजुर्ग की मौत, साथी घायल

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Aug 2, 2026
Post views : 146

मिर्जा फैक्ट्री से ड्यूटी खत्म कर लौट रहे थे तीनों, करोवन क्रॉसिंग के पास हुआ हादसा

उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। मिर्जा फैक्ट्री से काम खत्म कर एक ही बाइक पर घर लौट रहे तीन लोगों की बाइक करोवन क्रॉसिंग के पास हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में 65 वर्षीय गोकुल दादा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल 22 वर्षीय दिलीप ने कानपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीसरे युवक श्रीकिशन का अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, सरोसी सिकंदरपुर निवासी गोकुल दादा, दिलीप और श्रीकिशन शनिवार रात फैक्ट्री से ड्यूटी पूरी कर बाइक से गांव लौट रहे थे। रास्ते में करोवन क्रॉसिंग के पास अचानक हादसा हो गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने गोकुल दादा को मृत घोषित कर दिया। वहीं दिलीप की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घायल श्रीकिशन का इलाज जारी है।रविवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने दोनों शवों की पहचान की। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

गोकुल दादा अपने पीछे पत्नी रामदुलारी, पांच बेटियां और दो बेटे छोड़ गए हैं। परिवार के मुखिया की अचानक मौत से पूरे घर में मातम पसरा हुआ है। वहीं 22 वर्षीय दिलीप की असमय मौत से उसके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। दिलीप के परिवार में एक बहन और तीन भाई हैं। गांव में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।

हादसे की वजह तलाश रही पुलिस

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। हालांकि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन