Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

आठ साल पुराने मामले में कार्रवाई : खेल मैदान की जमीन खाली कराई

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Jun 14, 2026
Post views : 198

राजस्व न्यायालय के आदेश पर प्रशासन की कार्रवाई, बच्चों के लिए विकसित होगा मैदान

उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र के इंसुनिया गांव में रविवार को प्रशासन ने खेलकूद के मैदान की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई की। राजस्व न्यायालय के बेदखली आदेश के अनुपालन में पुलिस और राजस्व विभाग की टीम की मौजूदगी में अवैध निर्माण ध्वस्त करा दिया गया। प्रशासन के अनुसार ग्राम इंसुनिया स्थित गाटा संख्या 122, रकबा 0.835 हेक्टेयर, राजस्व अभिलेखों में खेलकूद के मैदान के रूप में दर्ज है। इसी भूमि पर अवैध रूप से मदरसा संचालित होने की शिकायत मिलने के बाद मामला राजस्व न्यायालय पहुंचा था। सुनवाई के बाद न्यायालय ने बेदखली का आदेश पारित किया था। रविवार को तहसील प्रशासन, राजस्व विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पूर्व में जारी नोटिस और न्यायालय के आदेश के आधार पर कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। अधिकारियों ने बताया कि मामला वर्ष 2018 से लंबित था। संबंधित पक्ष को तीन जून को नोटिस तामील कर कब्जा हटाने का अवसर दिया गया था। इसके बावजूद निर्धारित समय में कब्जा नहीं हटाया गया। इसके बाद प्रशासन ने बलपूर्वक कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को हटवा दिया। कार्रवाई से एक दिन पहले शनिवार को बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता गांव पहुंचे थे और खेल मैदान की भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की थी। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को समझाकर स्थिति को शांत कराया था। एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी ने बताया कि राजस्व न्यायालय के आदेश के अनुसार कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि कब्जा हटाए जाने के बाद भूमि को खेलकूद के मैदान के रूप में विकसित किया जाएगा। पूरे क्षेत्र में तार फेंसिंग कराई जाएगी, जिससे भूमि सुरक्षित रहे और गांव के बच्चों को खेलकूद की बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे के मामलों में आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन