Fri 06 Nov 2026

ब्रेकिंग

1.51 लाख दीयों से रोशन हुई स्वदेशी की अलख

इलाज में भी बढ़ाया मदद का हाथ

दीपावली से पहले गलियों को चलने लायक बनाने की कवायद

ग्राहक बनकर शराब दुकानों पर पहुंचे आबकारी अधिकारी

जेवर और मोबाइल ले गए चोर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

नर सेवा नारायण सेवा समिति की मुहिम : 1.51 लाख दीयों से रोशन हुई स्वदेशी की अलख

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Nov 6, 2026
Post views : 10

कुम्हारों से खरीदकर बाजार में बांटे मिट्टी के दीये, स्थानीय कारीगरों को मिला सहारा

उन्नाव। दीपावली पर बाजार में चाइनीज झालरों और बिजली की रंग-बिरंगी लाइटों के बीच मिट्टी के दीयों की चमक बनाए रखने के लिए नर सेवा नारायण सेवा समिति ने अनूठी पहल की। समिति ने एक ओर कुम्हारों को उनके बनाए दीयों का उचित दाम दिलाया, वहीं दूसरी ओर लोगों को मिट्टी के दीये अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसके तहत समिति के संस्थापक विमल द्विवेदी ने कुम्हारों से 1.51 लाख मिट्टी के दीये खरीदे और शहर के मुख्य बाजार में लोगों को निशुल्क वितरित किए। गांधी नगर चौराहे से बड़े चौराहे तक चले इस अभियान के दौरान बाजार में आने-जाने वाले लोगों को दीये उपहार स्वरूप दिए गए। समिति के सदस्यों ने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं। दीये मिलने पर लोगों में भी उत्साह नजर आया। इस पहल से उन कुम्हार परिवारों को भी राहत मिली, जिनकी रोजी-रोटी मिट्टी के बर्तन और दीये बनाने पर निर्भर है। दरअसल, त्योहारों के दौरान बाजार में आधुनिक सजावटी सामान की मांग बढ़ने से पारंपरिक मिट्टी के दीयों की बिक्री प्रभावित होती है। ऐसे में बड़ी संख्या में दीयों की खरीदारी से कारीगरों को सीधे आर्थिक लाभ मिला। कुम्हारों ने अपनी मेहनत का उचित मूल्य मिलने पर समिति के प्रति आभार जताया। इस मौके पर जिला प्रभारी अजय त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष राकेश राजपूत, एके दीक्षित, राजेश मिश्रा, योगेंद्र तिवारी, मनीष मिश्रा, सुजीत सिंह, धर्मेंद्र शुक्ला, अखिल मिश्रा, संदीप सिंह, अमूल्य बाजपेई, अभिषेक तिवारी, गोलू पांडे, आलोक शुक्ला, परिमल मिश्रा, केतन अवस्थी, शुभम शुक्ला, शुभम शर्मा, राजेंद्र राजपूत, मिलन कुमार और वासु मिश्रा मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन