Sun 07 Jun 2026

ब्रेकिंग

मिर्च झोंककर छीनैती करने वाला बदमाश अभी भी फरार

कुत्तों के नोचने पर हुई जानकारी

तीन बीघा पट्टे के बदले सरकारी जमीन खोजने का दावा, सीएम को भेजा पत्र

कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

दो साल पहले हुई थी शादी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

24 घंटे में तीन दबिश : 51 लीटर कच्ची शराब बरामद

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Nov 27, 2025
Post views : 211

जिला आबकारी अधिकारी बोले, अवैध शराब पर जीरो टॉलरेंस

उन्नाव। अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसता दिख रहा है। लगातार हो रही दबिशों से अवैध कारोबारियों में खलबली मची है।आबकारी विभाग और पुलिस की टीमों ने 24 घंटे के अंदर अलग अलग इलाकों में अभियान चलाकर कच्ची शराब बरामद की और तीन महिलाओं को हिरासत में लिया। कार्रवाई पूरे दिन चली और कई स्थानों पर दुकानें, ढाबे व संदिग्ध ठिकानों की जांच की गई। विभाग का कहना है कि अब अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलेगा और किसी को राहत नहीं मिलेगी।

सबसे पहले छापेमारी बांगरमऊ क्षेत्र में हुई। जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्रा के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक अखिलेश सिंह व टीम ने हाईवे किनारे ढाबों और लाइसेंसी दुकानों की चेकिंग की। दुकान में रखी बोतलों, स्टॉक रजिस्टर और बिलों की जांच की गई। ढाबों पर रखे शराब के स्टॉक को भी परखा गया। टीम कई घंटे इलाके में घूमती रही और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। विभाग ने दुकानदारों को दो टूक कहा कि बिना लाइसेंस शराब बेचने पर सीधी कार्रवाई होगी।

दूसरा अभियान बीघापुर तहसील के केदारखेड़ा और रानीपुर गांव में चला। यहां टीम को 25 लीटर कच्ची शराब मिली। मौके से एक महिला को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों के मुताबिक गांव में लंबे समय से अवैध शराब बनने की जानकारी मिल रही थी। बरामद शराब को नष्ट कर दिया गया और घर में मिले सामान को जब्त किया गया।

तीसरी दबिश मौरावां थाना क्षेत्र के हिलौली बाजार में पड़ी, जहां 26 लीटर कच्ची शराब पकड़ी गई और दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया। टीम ने वहां से शराब बनाने का कुछ सामान भी बरामद किया। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वे बाजार वाले दिन ज्यादा बिक्री करती थीं।
इधर, अनुराग मिश्र ने बताया कि टीमों को स्पष्ट निर्देश हैं कि अवैध शराब बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि कच्ची शराब से जान का खतरा रहता है। हम रोज अलग अलग क्षेत्रों में जांच कर रहे हैं। जहां भी शिकायत मिलेगी वहां तुरंत दबिश दी जाएगी। अवैध कारोबार में शामिल कोई भी व्यक्ति बख्शा नहीं जाएगा।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन