Tue 03 Nov 2026

ब्रेकिंग

एक गिरफ्तार

भैंसों से भरे लोडर रोकने पर हुए बवाल के मामले में चार पर रिपोर्ट

चार पर रिपोर्ट

त्योहार में बाजार गुलजार लेकिन सड़कें बेहाल

रोशनी, संगीत के नाम होगी दीपावली की शाम

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बाढ़ में घर-गृहस्थी प्रभावित : 540 परिवारों को मिली राहत किट, विधायक ने सुनीं समस्याएं

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Sep 18, 2026
Post views : 120

उन्नाव। गंगा की बाढ़ ने परियर कटरी क्षेत्र में कई परिवारों की रोजमर्रा की जिंदगी मुश्किल कर दी है। ऐसे में जरूरत के सामान के लिए राहत किट मिलने से बंदनपुरवा और देवीपुरवा के 540 परिवारों को कुछ सहारा मिला। परियर स्थित बाबा बलखंडेश्वर महादेव मंदिर परिसर में राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सदर विधायक पंकज गुप्ता कार्यक्रम में पहुंचे और बाढ़ प्रभावित परिवारों से सीधे बातचीत की। उन्होंने लोगों से पूछा कि बाढ़ के कारण उन्हें किस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और इस समय किन चीजों की सबसे ज्यादा जरूरत है। महिलाओं ने भी अपनी समस्याएं बताईं। विधायक ने लोगों को भरोसा दिलाया कि जरूरत के समय हरसंभव मदद उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। विधायक ने कहा कि बाढ़ के दौरान प्रभावित परिवारों के सामने खाने-पीने के सामान के साथ ही रोजमर्रा की दूसरी जरूरतें जुटाने की चुनौती रहती है। इसलिए राहत सामग्री को जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर राहत व बचाव के काम में जुटे हैं। प्रभावित लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में बंदनपुरवा और देवीपुरवा के कुल 540 परिवारों को राहत किट बांटी गईं। किट में रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली जरूरी सामग्री दी गई। राहत सामग्री मिलने पर परिवारों को बाढ़ के बीच जरूरी सामान की व्यवस्था में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में परियर प्रधान सुरेश, देवीपुरवा प्रधान राम शंकर यादव, पत्रकार रवि मिश्रा, कप्तान सिंह, रामचंद्र, पूर्व प्रधान देवी प्रसाद, पूर्व प्रधान नेवाजी निषाद, नायब तहसीलदार, लेखपाल, संतोष मास्टर, पिंटू गौतम, मोनू वर्मा, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह और राधेश्याम अवस्थी समेत अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन