Tue 15 Sep 2026

ब्रेकिंग

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

अब कोर्ट में पेश होना होगा

सड़क निर्माण का भरोसा

नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे हालात

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

कुण्डल लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल : पैर में गोली लगने पर गिरफ्तार, तमंचा समेत लूट का माल बरामद कर भेजा अस्पताल

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Jan 27, 2026
Post views : 342

उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने कुण्डल लूट की घटनाओं में वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर सफलता हांसिल की है वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश को पैर में गोली लगने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अनुसार बीते 19 जनवरी को अयूब खां चौराह समीप से एक स्कूटी सवार महिला के कान से कुंडल छीनने की वारदात हुई थी,इसके बाद 24 जनवरी को इसी तरह की एक अन्य घटना प्रकाश में आई थी।

दोनों घटनाओं में थाना कोतवाली में मुकदमे दर्ज किए गए थे जिसके बाद आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही थीं,26 जनवरी रात्रि करीब 11:15 बजे चौपला चौराह के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो पुलिस को देखते ही आरोपी बाइक लेकर रेलवे कालौनी के जंगल की ओर भागने लगा कि बाइक का पीछा करते समयँ बाइक फिसलकर गिर गई।जहाँ खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की जिसमें बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया इसी दौरान बदमाश को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पूँछताछ में बदमाश ने अपना नाम दिव्यांश वर्मा उर्फ अंकित, पुत्र मंगली राम,निवासी बालाजी धाम,गौशाला बाली गली थाना कैंट बताया।जिसकी तलाशी लेने पर एक अवैध तमंचा एक खोखा कारतूस,एक जिंदा कारतूस (.315 बोर),पीली धातु का एक कान का कुण्डल तथा एक कुण्डल की बिक्री से मिले 5,570 रुपये और घटना में प्रयुक्त बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे उपचार वास्ते अस्पताल भेज संबंधित कार्यवाही की जा रही है।

Tags :

Police action

Bareilly encounter

Bareilly police encounter

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन