Sun 13 Sep 2026

ब्रेकिंग

कंपनी कर्मचारी पर सात लाख रुपये के हड़पने का आरोप

कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

कुश्ती के दांव-पेंच ने खूब बटोरी तालियां

टीवी-फिल्म में मौका पाने को 60 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

सरकार के खिलाफ नारेबाजी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

संदिग्ध हालात में युवक की मौत : पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Jun 29, 2026
Post views : 206

मौत के कारणों पर बना रहस्य, हर पहलू खंगाल रही पुलिस

उन्नाव। दही थाना क्षेत्र के कटियान गांव में सोमवार सुबह एक युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, कटियान गांव निवासी कमलेश (27) पुत्र महेश का शव सोमवार सुबह घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो तुरंत नीचे उतारकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची दही थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों समेत ग्रामीणों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई।दही थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन