Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएफ घोटाले का शिकार हुआ मजदूर, तीन साल बाद दर्ज हुआ केस

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

किसानों की सभी समस्याओं का जल्द हो निस्तारण । सुशील चौधरी : भारतीय किसान यूनियन ( टिकेट) ने विभिन्न समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन।

आलम वारसी

Mon, Apr 6, 2026
Post views : 40

भारतीय किसान यूनियन (टिकट) ने मुरादाबाद में प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को 4 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। मांगों में गन्ने की तीसरी प्रजाति को खत्म करने, छजलेट ब्लॉक में बिजली कटौती को रोकने, किसानों का बैंक कर्ज़ माफ करने और ठाकुरद्वारा में प्रदूषण की समस्या का समाधान करने की मांग की गई है।

भारतीय किसान यूनियन (टिकट) के जिला अध्यक्ष सुशील चौधरी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयो ने अंबेडकर पार्क से जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सोपा ज्ञापन के माध्यम से जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष सुशील चौधरी ने बताया कि 4 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर ज्ञापन डीएम को सोपा गया है उन्होंने कहा कि गन्ने की दो प्रजाति हैं एक सामान्य और एक आगेली प्रजाति है तीसरा प्रजाति नहीं है किसानों को गन्ने की तीसरी प्रजाति बताकर परेशान न किया जाय।

छजलेट ब्लॉक में बिजली की काफी कटौती की जा रही है उस कटौती का समाधान किया जाए और किसानों को बिजली भरपूर दी जाए किसानों का बैंक का कर्ज़ का मूल जमा करने व सूत ब्याज माफ करने का कार्य जल्द से जल्द किया जाए

ठाकुरद्वारा में प्रदूषण की समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए।।

ज्ञापन देने वालों में मोहम्मद फुरकान अनिल सिंह सलमान शिवा वाहिद विपिन चौधरी संजीव दीपांशु मोहम्मद असलम रोहित सुमित चौधरी आदि लोग मौजूद रहे

Tags :

मुरादाबाद।। भारतीय किसान यूनियन ( टिकेट) ने विभिन्न समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन