बरेली हिंसा के बाद एक्शन : आरिफ की करोड़ों की अवैध संपत्ति व साम्राज्य पर चला बुल्डोजर बाबा का बुल्डोजर!
मुनीश गुप्ता
Mon, Nov 24, 2025
उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल जनपद में तौकीर रजा के करीबी परवेज़ अख़्तर की शिकायत पर मोहम्मद आरिफ के अवैध शोरूम एवं मार्केट पर सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है।

दो दिन तक गरजा बुल्डोज़र बाबा का बुल्डोजर करोड़ों का साम्राज्य हुआ जमींदोज़।
बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) ने रविवार को शहर की सबसे हाई-प्रोफाइल कार्रवाई करते हुए मौलाना तौकीर रज़ा के करीबी एवं कॉलौनाइज़र मोहम्मद आरिफ के तीन मंजिला भव्य शोरूम को पूर्ण रूप ध्वस्त कर दिया।
सम्पूर्ण कार्रवाई शिकायतकर्ता परवेज़ अख़्तर की ओर से की गई शिकायत के बाद तेज हुई कार्यवाही में आरिफ पर भारी मात्रा में अवैध निर्माण एवं सरकारी भूमि पर कब्जे किए जाने के गंभीर आरोप थे।
शनिवार से रविवार तक चला ध्वस्तीकरण अभियान का महासंग्राम
शनिवार दोपहर 12 बजे से प्रारम्भ हुई कार्रवाई सायं 6 बजे तक चली जहाँ मजबूत तथा भारी-भरकम कंक्रीट ढांचे के सामने तीन बुलडोज़र भी नाकाम दिखे।रविवार को सुबह 11 बजे कार्रवाई दोबारा प्रारम्भ की गई इस बार पोकलेन मशीनें और बुल्डोज़रों गठबंधन कर छह घंटे तक लगातार वार करते हुए सब कुछ ध्वस्त कर डाला।इससे पूर्व शाम करीब 5:30 बजे, पोकलेन की जबजस्त बार के बाद इमारत धमाके के साथ भरभराकर जमीदोज हो गई।इमारत ढहते ही पीलीभीत बाइपास का पूरा इलाका धूल के गुबार में डूब गया और कुछ देर के लिए सड़क पर वाहनों के पहियों की गति थम गई।
बगैर नक्शा पास कराए खड़ा किया गया था करोड़ों का शोरूम
पीलीभीत बाइपास रोड स्थित आलीशान शोरूम बरेली विकास प्राधिकरण की बगैर अनुमति एवं बगैर नक्शा पास कराए खड़ा किया गया था।इस मामले में बीडीए ने 2024 में नोटिस भी जारी कर आरिफ को सुनवाई का अवसर भी दिया था किन्तु रसूख के आगे उसने किसी नोटिस की परवाह नहीं की थी।
इमारत में एक नामी गारमेंट का ब्रांडेड स्टोर चलाया जा रहा था शनिवार सुबह जैसे ही कार्रवाई का आदेश हुआ तो स्टोर का बचा–खुचा माल जल्दबाज़ी में बाहर निकालना पड़ा।
शहर के जगतपुर में स्थित 16 अवैध दुकानें भी ध्वस्त
दो दिन से चल रहे ध्वस्तिकरण अभियान में बीडीए टीम मात्र शोरूम तक सीमित नहीं रही बल्कि जगतपुर में अवैध रूप से बनाई गई 16 दुकानों की सम्पूर्ण मार्केट को भी पोकलेन मशीन से ध्वस्त कर दिया गया।
लोगों की जुवानी के तहत मोहम्मद आरिफ का शुरुआती सफर मामूली था
लोगों ने बताया कि कभी वह बहुत छोटे स्तर पर रहे कर चाय बेचता था किन्तु धीरे-धीरे रसूख बढ़ता गया और देखते ही देखते करोड़ों की अवैध संपत्तियों का साम्राज्य खड़ा कर लिया।
फ्लोरा गार्डन के बगल में स्थित उसके तीन मंजिला शोरूम से लेकर जगतपुर की मार्केट समेत कई निर्माण बीडीए की बगैर किसी अनुमति के स्थापित किए गए थे।
परवेज़ अख्तर की शिकायत ने बदल दिया काले कारनामों का खेल
कॉलोनाइज़र आरिफ के इस अवैध साम्राज्य पर सबसे बड़ा वार शिकायतकर्ता परवेज़ अख़्तर द्वारा दी गई शिकायत के बाद हुआ।सूत्रों अनुसार परवेज़ अख्तर ने आरिफ की अवैध गतिविधियों,तालाबों पर कब्जे और बगैर अनुमति निर्माण की विस्तृत शिकायत दर्ज करवाई थी।उक्त शिकायत के बाद प्रशासन सतर्क हुआ और जांच में आरिफ के अवैध निर्माणों की लंबी सूची सामने आई।यही वजह रही कि बीडीए ने लगातार दो दिन तक सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
अगला निशाना—फाइक एंक्लेव में भरे गए तालाब पर जल्द होंगी कब्जा-मुक्त की कार्रवाई,,सूत्रों अनुसार उक्त कार्रवाई के बाद प्रशासन अब फाइक एंक्लेव की ओर अपना रुख बना रहा है जहाँ कई तालाबों को भरकर अवैध प्लाटिंग किए जाने की शिकायतें की गई हैं।परवेज़ अख्तर की ओर से इन कब्जों का भी विस्तृत ब्यौरा प्रशासन को सौंपा जा चुका है।
अगले चरण में इन अवैध प्लाटिंगों पर भी बुलडोज़र चलने की तैयारी है
बरेली में यह अब तक की सबसे बड़ी अवैध निर्माण कार्रवाई की गई है जहाँ दो दिन चलने वाली इस कार्रवाई में तीन बुल्डोज़र दो पोकलेन मशीनें और बड़ी संख्या में बीडीए टीम व पुलिस बल तथा ट्रैफिक विभाग कर्मियों की तैनाती लगाई गई।बाबा के बुल्डोज़र द्वारा की गई सम्पूर्ण कार्रवाई में करोड़ों की अवैध इमारत जमीन में मिल गई!
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन