Fri 30 Oct 2026

ब्रेकिंग

रात के अंधेरे में खोद डाली जमीन

बाजार से लौटते समय महिला को बनाया निशाना

जांच टीम गठित करने के निर्देश

जिला कारागार में तैयार हो रहे पांच हजार दीये

रकम मांगने पर टालमटोल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

पैमाइश के चार दिन बाद खेत की बाड़ उजाड़ी : चार नामजद समेत 5 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Oct 21, 2026
Post views : 71

सीमेंट के खंभे तोड़े, तार भी उठा ले जाने का भी आरोप

उन्नाव। खेत की पैमाइश कराने के बाद जमीन की सुरक्षा के लिए कराई गई घेराबंदी भी नहीं बच सकी। पुरवा तहसील क्षेत्र के बरवाकला और बछौरा गांव में कृषि भूमि पर लगाए गए सीमेंट के खंभे तोड़ने और कटीले तार चोरी करने का मामला सामने आया है। मामले में चार नामजद और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। लखनऊ के रहीमाबाद निवासी विशाल कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बरवाकला और बछौरा गांव में उनकी कृषि भूमि है। सात सितंबर 2026 को राजस्व टीम और पुलिस की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश कराई गई थी। इसके बाद खेत की सीमा सुरक्षित रखने के लिए सीमेंट के खंभे लगवाकर कटीले तारों की बाड़ बनवाई गई थी। खेत की निगरानी की जिम्मेदारी खेरवा निवासी रमाकांत को दी गई थी।

सुबह फोन पर मिली जानकारी

विशाल के मुताबिक, 11 सितंबर की सुबह करीब छह बजे रमाकांत ने फोन कर बताया कि रात में खेत की घेराबंदी को नुकसान पहुंचाया गया है। मौके पर पहुंचने पर सीमेंट के खंभे टूटे मिले और बाड़ में लगे कटीले तार गायब थे। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 10 सितंबर की रात रमेश पुत्र गंगा, अवधेश पुत्र राजकिशोर, शिव बरन पुत्र रमेश और सुमित उर्फ पुल्लू पुत्र रमेश ने चार-पांच अज्ञात लोगों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि खंभे तोड़ने के बाद कटीले तार मोटरसाइकिल पर लादकर ले जाए गए।

पैमाइश के बाद कराई थी घेराबंदी

शिकायतकर्ता ने बताया कि जमीन की पैमाइश पूरी होने के बाद उन्होंने अपनी भूमि की सुरक्षा के लिए बाड़ लगवाई थी। घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने मौके का निरीक्षण किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मौरांवा पुलिस ने चार नामजद और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन