Sat 30 May 2026

ब्रेकिंग

भाई से मिलने लखनऊ निकली थी बहन, घर लौटी मौत की खबर

मुआवजे को लेकर भड़के ग्रामीण

महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, हाथ फ्रैक्चर होने का दावा

ट्रक चालक को घायल कर लूटे थे फ्रिज और एसी, पांच आरोपी गिरफ्तार

बुधवारी मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहे थे

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

राजनीतिक बवाल : अखिलेश यादव पर लगे विवादित होर्डिंग्स फाड़े, सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, May 26, 2026
Post views : 184

सपा नेताओं बोले, माहौल बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं

उन्नाव। मंगलवार को उस समय सियासी माहौल गरमा गया, जब शहर के कई इलाकों में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को महिला विरोधी बताने वाले होर्डिंग लगाए जाने की चर्चा फैल गई। होर्डिंग्स सामने आने के बाद सपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर जमा हो गए। विवादित पोस्टरों में सपा नेता आज़म खान की तस्वीर भी लगाई गई थी। पोस्टरों पर लिखे गए नारों को लेकर कार्यकर्ताओं ने तीखा विरोध जताया। नाराज सपा समर्थकों ने पहले होर्डिंग्स हटाए और बाद में उन्हें सड़क किनारे फाड़कर आग के हवाले कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा विरोधी नारेबाजी भी की। कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी जैसी स्थिति बनी रही।

सपा ने भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप

सपा जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने पूरे मामले को भाजपा की सोची-समझी राजनीतिक रणनीति बताया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल जानबूझकर समाजवादी पार्टी की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके मुताबिक बिना किसी संगठन या व्यक्ति का नाम लिखे इस तरह के पोस्टर लगाना राजनीतिक उकसावे की कार्रवाई है। सपा नेताओं का कहना था कि पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की छवि धूमिल करने के लिए इस तरह की भाषा और नारे इस्तेमाल किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव और आने वाले राजनीतिक कार्यक्रमों को देखते हुए माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।

कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग उठाई

प्रदर्शन कर रहे नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि शहर में बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग्स की जांच कराई जाए। साथ ही यह पता लगाया जाए कि इन्हें किसने लगवाया। सपा नेताओं ने कहा कि अगर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आगे बड़ा आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में सपा जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार उर्फ साधू यादव, पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा, युवजन सभा जिलाध्यक्ष अमन अंजुम और सभासद रवि सोनकर समेत कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।

शहर में चर्चा का विषय बना मामला

घटना के बाद दिनभर शहर में इस राजनीतिक टकराव की चर्चा होती रही। वहीं पुलिस और प्रशासन की नजर भी पूरे घटनाक्रम पर बनी रही। हालांकि देर शाम तक इस मामले में किसी पक्ष की ओर से औपचारिक मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि नहीं हो सकी थी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन