Mon 03 Aug 2026

ब्रेकिंग

कानपुर ले जाते समय मौत

25 लाख के गुम मोबाइल मालिकों तक पहुंचे

मोहल्लों में चलाया जागरूकता अभियान

जिलाध्यक्ष राकेश राजपूत और अजय त्रिवेदी जिला प्रभारी बने

मैंगो पार्टी में उठी सुरक्षा कानून की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

पूर्व एलआईयू दारोगा ने खुद को मारी गोली : कानपुर ले जाते समय मौत

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Aug 3, 2026
Post views : 97

गोली की आवाज सुनकर कमरे में पहुंचे बेटे ने देखा खून से लथपथ पड़े थे पिता, पुलिस ने शुरू की जांच

उन्नाव। शहर के पीडी नगर मोहल्ले में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस की एलआईयू (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) शाखा से रिटायर्ड दारोगा ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल हालत में परिजन उन्हें इलाज के लिए कानपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। मूल रूप से कन्नौज जिले के गुरसहायगंज क्षेत्र के रउतामई गांव निवासी 65 वर्षीय रामजीत वर्ष 2021 में एलआईयू शाखा से सेवानिवृत्त हुए थे। वह काफी समय से अपने बेटे अभिषेक के साथ उन्नाव के पीडी नगर मोहल्ले में रह रहे थे। आसपास के लोगों के अनुसार, कुछ वर्ष पहले पत्नी के निधन के बाद से वह अक्सर मानसिक तनाव में रहते थे। बेटे अभिषेक ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे पिता ने परिवार के साथ खाना खाया और अपने कमरे में सोने चले गए। करीब डेढ़ घंटे बाद अचानक गोली चलने की तेज आवाज सुनाई दी। वह दौड़कर कमरे में पहुंचे तो पिता खून से लथपथ पड़े थे। तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां से कानपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से रामजीत की लाइसेंसी एकनाली बंदूक बरामद हुई है, जिसे कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। शुरुआती जानकारी में बेटे ने पुलिस को बताया है कि पिता डिप्रेशन में थे और इसी कारण उन्होंने यह कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी विनी सिंह और शहर कोतवाल चंद्रकांत मिश्र मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिवार के लोगों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि अभी प्रथम दृष्टया से मामला आत्महत्या का नजर आ रहा है, लेकिन हर पहलू को लेकर भी जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन