Fri 23 Oct 2026

ब्रेकिंग

दो अभियुक्त चैकिंग के दौरान गिरफ्तार नौ बाईक बरामद एक स्कूटी से हुआ खुलासा। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

पहले पेमेंट फिर नकली मोबाइल

परिवार को शहर छोड़ने की धमकी

परिवार परेशान

सास-बहू से मारपीट

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

ऑनलाइन शॉपिंग में ठगी : पहले पेमेंट फिर नकली मोबाइल

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Oct 23, 2026
Post views : 41

39 हजार रुपये चुकाने के बाद खुला खेल, पार्सल लौटाया फिर भी नहीं मिली रकम

उन्नाव। ऑनलाइन शॉपिंग में सामान देखकर भरोसा करना एक युवक को भारी पड़ गया। पुराना मोबाइल खरीदने के लिए आनलाइन एप्प पर शुरू हुई बातचीत में युवक ने पहले 500 रुपये ऑनलाइन दिए और पार्सल मिलने पर 38,500 रुपये नकद भी चुका दिए। लेकिन जब पैकेट खोला तो मोबाइल नकली निकला। रुपये वापस मिलने की उम्मीद में युवक ने पार्सल भी लौटा दिया, मगर रकम नहीं मिली। पीड़ित की शिकायत पर सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पसंद आया फोन, नंबर लेकर शुरू की बात

तालिब सरायं स्थित खलियान मस्जिद के पास रहने वाले नबील पुत्र आसिफ ने पुलिस को बताया कि 21 अगस्त 2026 को वह एक आनलाइन एप्प पर पुराना मोबाइल तलाश रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक फोन पसंद आया। उन्होंने विज्ञापन से विक्रेता का मोबाइल नंबर लेकर व्हाट्सएप पर संपर्क किया। बातचीत के दौरान फोन बेचने वाले ने 500 रुपये ऑनलाइन भेजने को कहा। नबील ने रकम ट्रांसफर कर दी।

पार्सल मिला तो दिए 38,500 रुपये

नबील के मुताबिक, 26 अगस्त को पार्सल पहुंचने पर उन्होंने डिलीवरी देने वाले व्यक्ति को 38,500 रुपये नकद दे दिए। इसके बाद पैकेट खोला तो उसमें उनकी पसंद का असली मोबाइल नहीं, बल्कि नकली फोन निकला। खुद को ठगा महसूस करने पर उन्होंने विक्रेता से संपर्क किया और इसकी शिकायत की।

फोन वापस किया, रकम फिर भी अटकी

पीड़ित का आरोप है कि फोन बेचने वाले ने पार्सल वापस भेजने पर पैसे लौटाने की बात कही। इस भरोसे पर नबील ने 28 अगस्त को पार्सल वापस कर दिया। इसके बाद भी रकम नहीं मिली। दोबारा फोन कर पैसे मांगने पर कथित विक्रेता ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और उनका मोबाइल नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिया।

शिकायत के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

लगातार संपर्क के बावजूद पैसे वापस नहीं मिलने पर नबील ने पुलिस से शिकायत की। सदर कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामलें को जांच की जा रही है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन