Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएफ घोटाले का शिकार हुआ मजदूर, तीन साल बाद दर्ज हुआ केस

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बंद फैक्टरी में ड्यूटी पर गार्ड की मौत : सर्पदंश से गई जान

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Mar 18, 2026
Post views : 103

दो दिन बाद मिला शव, पुलिस की पहल पर परिवार को प्रबंधन से मुआवजा मिला

उन्नाव। बंथर औद्योगिक क्षेत्र की एक बंद पड़ी फैक्टरी में तैनात बुजुर्ग सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। बुधवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हुआ कि उनकी मौत सांप के डंसने से हुई। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है, वहीं पुलिस की पहल पर फैक्टरी प्रबंधन ने आश्रितों को सात लाख रुपये की आर्थिक मदद दी है। भगौतीखेड़ा गांव निवासी 65 वर्षीय ब्रिजलाल यादव सोमवार रात रोज की तरह ड्यूटी पर गए थे, लेकिन अगले दिन दोपहर तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने कई बार फोन मिलाया, पर मोबाइल बंद मिला। चिंता बढ़ने पर उनका बेटा रामकुमार फैक्टरी पहुंचा। वहां गेट अंदर से बंद था, जिससे शक और गहरा गया। आसपास के लोगों की मदद से बगल की फैक्टरी की छत पर चढ़कर अंदर झांका गया तो ब्रिजलाल का शव परिसर में पड़ा दिखा। यह दृश्य देखते ही परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा शुरू हो गया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष बृजेश कुमार शुक्ल ने हालात संभाले और परिजनों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। पुलिस ने फैक्टरी प्रबंधन से संपर्क कर मामला सुलझाने की कोशिश की। देर शाम बातचीत के बाद प्रबंधन ने आश्रितों को सात लाख रुपये का चेक सौंपा, तब जाकर स्थिति सामान्य हुई। बुधवार को हुए पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ हो गई। रिपोर्ट में बताया गया कि ब्रिजलाल की जान जहरीले सांप के काटने से गई। फैक्टरी लंबे समय से बंद थी, जिससे परिसर में झाड़ियां और जंगली हालात बने हुए थे। आशंका है कि ड्यूटी के दौरान इसी बीच उन्हें सांप ने डस लिया। परिवार की हालत बेहद खराब है। रामकुमार ने बताया कि उनके पिता पहले होमगार्ड में थे और रिटायरमेंट के बाद परिवार चलाने के लिए गार्ड की नौकरी कर रहे थे। घर में तीन बेटियां अब भी अविवाहित हैं। पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है, ऐसे में पूरे परिवार की जिम्मेदारी ब्रिजलाल पर ही थी। परिवार पर दुख का असर और भी गहरा इसलिए है क्योंकि घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। बेटी बबिता की शादी तय हो चुकी थी, 12 मार्च को गोद भराई की रस्म भी हो गई थी और 13 मई को बारात आनी थी। लेकिन अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि फैक्टरी बंद होने के बावजूद प्रबंधन से बात कर परिजनों को आर्थिक मदद दिलाई गई है। फिलहाल आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन