कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम सिटी द्वारा हरी झंडी दिखा कर किया गया : रोटरी क्लब के साइक्लोथॉन में विशिष्ट अतिथि रहे सुभासपा के जिलाध्यक्ष रवि चौधरी,
आलम वारसी 2
Sat, Jun 27, 2026
मुरादाबाद, 27 जून। स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण एवं फिटनेस के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब मुरादाबाद नव्यम द्वारा शनिवार प्रातः भव्य साइक्लोथॉन (Cyclothon) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम सिटी, मुरादाबाद द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष, मुरादाबाद एवं माननीय कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के प्रतिनिधि रवि चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
साइक्लोथॉन में शहर के विभिन्न विद्यालयों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने अम्बेडकर पार्क, पीली कोठी से निर्धारित मार्ग पर साइक्लिंग करते हुए स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं फिट इंडिया का संदेश दिया। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों का उत्साह देखने योग्य था।
इस अवसर पर अपने संबोधन में रवि चौधरी ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम, योग एवं साइक्लिंग जैसी गतिविधियाँ अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने रोटरी क्लब मुरादाबाद नव्यम की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी आयोजनों के निरंतर आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त साइक्लोथॉन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र (सर्टिफिकेट) एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, सहयोगी संस्थाओं एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में स्वास्थ्य, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Tags :
रोटरी क्लब के साइक्लोथॉन में विशिष्ट अतिथि रहे सुभासपा के जिलाध्यक्ष रवि चौधरी,
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन