Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

मायके बालों ने ससुराली जनों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप,पति समेत कई परिजन हिरासत में

भूमि विवाद और पैमाइश के मामले रहे हावी

गर्मी में बढ़ी लोगों की मुश्किलें

ग्रीष्मकालीन पेंटिंग कार्यशाला का शुभारंभ

राष्ट्रीय कार्यशाला में जुटेंगे कबीर पंथी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

कस्तूरी लाल जुक्खी सिंह आर्य इण्टर कॉलेज में विभिन्न संस्कृतिक : कार्यक्रमों का आयोजन कर हर्षल्लास से मनाई गई डा0,भीमराव अम्बेडकर जयंती एवं वार्षिकोत्सव

मुनीश गुप्ता

Wed, Apr 15, 2026
Post views : 367

यूपी के जनपद बरेली में फरीदपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम टिसुआ में स्थित कस्तूरी लाल जुक्खी सिंह आर्य इण्टर कॉलेज व आर्यदेव महाविद्यालय,तथा पब्लिक स्कूल (इंग्लिश मीडियम) में प्रतिवर्ष की भांति डा0,भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती बड़े ही हर्षल्लास के साथ मनाई गई।वहीं अम्बेडकर जयंती के अवसर पर स्कूल प्रबंधन द्वारा वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं ने सामाजिक,धार्मिक और साँस्कृतिक मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जो आकर्षण का केंद्र रहे।

अतिथि के रूप में कुंवर महाराज सिंह एमएलसी बरेली-रामपुर एवं अतिविशिष्ट अतिथि डा0,जयपाल सिंह व्यस्त सदस्य विधान परिषद,वीर विक्रम सिंह प्रिंस"विधायक कटरा,डा0,हरि सिंह ढिल्लो सदस्य विधान परिषद,भानुमती देवी संस्थापिका,राकेश कुमार जेडी,मुन्ने अली डीडीआर,मीना देव प्रबंधक,मोहम्मद इदरीश प्रधानाचार्य,मयंक तिवारी प्रधानाचार्य,समेत सैकड़ो गणमान्य एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ कुंवर महाराज सिंह ने दीप प्रज्वलन कर डा0,भीमराव अंबेडकर के चित्र समेत मां शारदे आदि के चित्र पर माल्यार्पण कर किया उसके बाद एक के बाद एक अतिथिगणों ने माल्यार्पण कर नमन किया।स्कूल प्रांगण में पधारे समस्त अतिथिगणों का प्रधानाचार्य मोहम्मद इदरीश व मयंक तिवारी आदि ने बैच लगाकर सम्मानित किया वहीं प्रबंधक मीना देव ने अतिथि गणों को सील्ड आदि भेंट कर सम्मानित किया।

अतिथि गणों ने एक के बाद एक डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन-चरित्र तथा संविधान पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला भीमराव अंबेडकर द्वारा बताए मुख्य विन्दु शिक्षा, संगठित और संघर्ष मार्ग आदि पर चलने का प्रण लिया तो वहीं उनके द्वारा बताए गए जन कल्याणकारी मार्ग पर चलने का मार्गदर्शन दिया।

डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती एवं वार्षिकोत्सव के अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने सामाजिक,धार्मिक और साँस्कृत मनमोहक कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे प्रारंभ किए जो सायं 6:00 बजे तक जारी रहा कार्यक्रम जहाँ प्रस्तुत करने वाले होनहार छात्र-छात्राओं को अतिथिगणों ने स्मृति चिन्ह-मेडल आदि पुरस्कार समेत नकद राशि भेंटकर उत्साह वर्धन किया।

Tags :

Bareilly news

The Lucknow Times

Bareilly breaking

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन