Mon 26 Oct 2026

ब्रेकिंग

जनगणना देश की सामाजिक, आर्थिक एवं जनसांख्यिकीय स्थिति का महत्वपूर्ण आधार है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

सालों से बदहाल सड़क पर अब दौड़ेंगे वाहन

अयोध्या दर्शन को तीन बसों से रवाना हुए 200 बुजुर्ग

सैकड़ों किसान पैदल मार्च निकाल एसडीएम को सौंपेगे ज्ञापन।

लेकिन जांच का दायरा कितना?

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

अब आसान होगा सफर : सालों से बदहाल सड़क पर अब दौड़ेंगे वाहन

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Oct 26, 2026
Post views : 52

कब्बा खेड़ा पुलिया से किशोरी खेड़ा तक मार्ग का लोकार्पण

उन्नाव। शहर के कब्बा खेड़ा पुलिया से किशोरी खेड़ा को जोड़ने वाले मार्ग की सूरत बदल गई है। लंबे समय से खराब सड़क और जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। डामरीकरण का काम पूरा होने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने मार्ग का लोकार्पण किया।

खराब सड़क से होती थी परेशानी

इस मार्ग की हालत कई वर्षों से खराब थी। जगह-जगह सड़क क्षतिग्रस्त होने और जलभराव के कारण राहगीरों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ती थी। खासकर बारिश के दौरान रास्ते से गुजरना मुश्किल हो जाता था। ऐसे में सड़क का डामरीकरण पूरा होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

श्वेता मिश्रा बोलीं, कामकाज में पारदर्शिता

पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने कहा कि पालिका शहर की सफाई व्यवस्था और सड़क निर्माण को लेकर लगातार काम कर रही है। लखनऊ-कानपुर के बीच स्थित उन्नाव में विकास कार्यों का असर यहां से गुजरने वाले लोगों को भी दिख रहा है। उन्होंने कहा कि पालिका के बजट, स्वीकृत सड़कों और विकास कार्यों का ब्योरा सोशल मीडिया पर साझा किया जाता है, ताकि शहरवासियों को खर्च की जानकारी मिले और कामकाज में पारदर्शिता बनी रहे।

क्षेत्रवासियों से की मुलाकात

लोकार्पण के दौरान पालिका अध्यक्ष ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की। कार्यक्रम में सभासद राजा यादव, उज्ज्वल यादव, रेखा दीक्षित, बालकृष्ण अवस्थी, चंदर वर्मा, अनूप यादव, आलोक भदौरिया, अजीत यादव, संदीप यादव समेत कई क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम में महिलाओं और अन्य गणमान्य लोगों की भी भागीदारी रही।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन