Sat 19 Sep 2026

ब्रेकिंग

डिवाइडर से हटे अवैध यूनीपोल, 28 पर चला बुलडोजर

युवक पकड़ा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

मुरादाबाद में लेखपाल सस्पेंड, सरकारी जमीन को पत्नी के नाम पर कराने का, : मेयर का आरोप प्रशासन जबरन उनकी जमीन को कब्जाने की कोशिश कर रहा है

आलम वारसी

Sat, Mar 14, 2026
Post views : 270

मुरादाबाद। मुरादाबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक लेखपाल ने सरकारी जमीन को अपनी पत्नी के नाम पर कराने का आरोप लगाया गया है। डीएम अनुज सिंह ने लेखपाल तेहर सिंह को सस्पेंड कर दिया है और उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

धीमरी गांव में जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट 'मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल' के लिए 5 एकड़ भूमि आरक्षित की थी, लेकिन वहां पहले से बाउंड्री हो रखी थी। बाउंड्री को ध्वस्त करने के बाद मेयर विनोद अग्रवाल ने हंगामा किया था और दावा किया था कि उन्होंने 10 साल पहले चांद बाबू नाम के व्यक्ति से जमीन खरीदी थी।

डीएम ने बताया कि लेखपाल तेहर सिंह के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है और सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकारी जमीन को खुर्दबुर्द करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

इस मामले में मेयर विनोद अग्रवाल का कहना है कि उन्होंने जमीन को चांद बाबू से खरीदा था और उनके पास सभी दस्तावेज हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन उनकी जमीन को जबरन कब्जाने की कोशिश कर रहा है।

इस बीच, चांद बाबू का नाम विवादित जमीनों को लेकर उछलता रहा है और उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

Tags :

मुरादाबाद ज़मीनी विवाद

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन