Mon 27 Jul 2026

ब्रेकिंग

जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों पर कार्रवाई रोकने की मांग

संविधान बचाने की लड़ाई में सभी की भागीदारी जरूरी

नौ लोगों पर रिपोर्ट

वरिष्ठ पत्रकार आशीष पांडेय के पिता डीएन पांडेय का निधन

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन कर दिया स्वच्छता का संदेश

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

ड्यूटी के बीच विवाद बना बवाल : फायर स्टेशन प्रभारी सस्पेंड

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Jul 1, 2026
Post views : 138

सिपाही ने उत्पीड़न और हमले के लगाए थे आरोप, जांच में मिली पुष्टि

उन्नाव। बीघापुर तहसील क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास स्थित अग्निशमन केंद्र में तैनात एक सिपाही के साथ कथित मारपीट और उत्पीड़न के मामले में विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद केंद्र प्रभारी शैलेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है। मामला तब सामने आया जब अग्निशमन केंद्र में तैनात सिपाही विशाल पटेल ने अपने उच्चाधिकारियों को लिखित शिकायत भेजी। शिकायत में उसने आरोप लगाया कि केंद्र प्रभारी लंबे समय से उसके साथ अभद्र व्यवहार कर रहे थे और लगातार मानसिक दबाव बना रहे थे। सिपाही के मुताबिक, भीषण गर्मी के बावजूद उसे अग्निशमन केंद्र की दूसरी मंजिल स्थित बैरक में रहने के लिए मजबूर किया गया, जबकि नीचे की बैरक खाली पड़ी थी। इतना ही नहीं, केंद्र परिसर में लगे पंप पर नहाने से भी रोक दिया गया। विशाल पटेल का कहना है कि ड्यूटी पर मौजूद रहने के बावजूद उसकी गैरमौजूदगी दर्ज कर जीडी में रपट लिखी जाती थी, जिससे उसे बेवजह परेशान किया जाता था। शिकायत में 22 जून की घटना का भी जिक्र किया गया है। विशाल ने बताया कि उस दिन वह अपने साथियों के साथ बैठा हुआ था, तभी केंद्र प्रभारी शैलेंद्र सिंह वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसी दौरान प्रभारी ने प्लास से उसके माथे पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। सिपाही का यह भी आरोप है कि उसके सीने और पीठ पर भी कई वार किए गए। मौके पर मौजूद अन्य कर्मियों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। घटना के बाद मामला विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) अनूप सिंह ने पूरे प्रकरण की जांच कराई। जांच रिपोर्ट में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देश पर केंद्र प्रभारी शैलेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मामले की आगे भी जांच जारी रहेगी और यदि अन्य तथ्य सामने आते हैं तो अतिरिक्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद विभागीय कर्मचारियों में भी हलचल मची हुई है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन