Thu 16 Apr 2026

ब्रेकिंग

कलम और तलवार की थीम से सजा तिराहा

कार्यक्रमों का आयोजन कर हर्षल्लास से मनाई गई डा0,भीमराव अम्बेडकर जयंती एवं वार्षिकोत्सव

डा0भीमराव अम्बेडकर 135 वीं जयंती

शोभा यात्रा मैं लगाए गए पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करती सीओ कोतवाली

राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग भारत द्वारा किया गया बाइक रैली का आयोजन

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

दबंगों का आतंक : चार युवकों ने एक युवक को चाकुओं से हमलाकर किया लहूलुहान,हालत नाजुक

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Feb 3, 2026
Post views : 397

उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल शहर के थाना सुभाषनगर क्षेत्र के मढ़ीनाथ इलाके में रविवार देर रात्रि बाजार से लौट रहे एक 19 वर्षीय युवक पर निर्भीक हमलावरों ने चाकूओं से जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया।हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को नाजुक हालत में निजि अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर युवक की जान बचाने बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

रविवार रात्रि का है पूरा मामला यूफिट जिम के नजदीक का है जहाँ पहुँचे शांति विहार निवासी पप्पू शर्मा ने बताया कि उनके 19 वर्षीय बेटे कमल शर्मा को कई बदमाशों ने घर लिया रात्रि लगभग 8--900,बजे मढ़ीनाथ बाजार से सामान खरीदकर कमल घर लौट रहा था यूफिट जिम के पास पहुँचने से पूर्व घात लगाए बैठे चार बदमाशों ने चाकुओं से उस पर हमलाकर लहूलुहान कर दिया समझने और सम्भलने का मौका तक नहीं दिया।

निर्दयी व निर्भीक हमलावरों ने पेट,चेहरे और शरीर में कई जगह जानलेवा वर किए जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया।घटना के बाद हमला वर बदमाश गाली-गलौज करते व जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।परिजनों ने घटना की तहरीर में चार आरोपियों को नामजद, करते हुए घटना रंजिशन होने की की आशंका जताई है।

पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है जिनमे साहिल मिश्रा(राकेश नगर),शिवा पाठक (मढ़ीनाथ), सन्नी और वरुण (दोनों शांति विहार निवासी शामिल हैं।प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश या वर्चस्व को लेकर विवाद की आशंका जताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही कमल का बड़ा भाई श्याम शर्मा मौके पर पहुंचा जहाँ खून से लथपथ हालत में पड़े कमल शर्मा को एक दोस्त की मदद से मोटरसाइकिल के सहारे तुरंत निजि अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ डॉक्टरों का कहना है कि युवक की हालत अभी जनुक बनी है।

बरेली शहर में सरे राह हमलावरों के हमले से लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है पुलिस मामले में दबिश दे रही है।घटना के बाद मढ़ीनाथ और शांति विहार इलाके में दहशत का माहौल है। सुभाषनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी को लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

Tags :

The Lucknow Times

Lucknow Times

Crime live

Bareilly crime

UTTAR pradesh

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन