भक्ति में डूबा उन्नाव : रामोत्सव में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान
Sun, Apr 5, 2026
बारिश के चलते बदला कार्यक्रम, श्रद्धालुओं की आस्था में नहीं आई कमी

उन्नाव। शहर के रामलीला मैदान में श्री रामलीला कमेटी (रजिस्टर्ड) की ओर से शनिवार को रामोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष संजय राठी, उनकी धर्मपत्नी ममता राठी और अन्य पदाधिकारियों ने विधि-विधान से पूजन और हवन कर की। शुरुआत से ही कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। पंडित विनय तिवारी की उपस्थिति में गंगा आरती और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार से पूरा मैदान गूंजता रहा। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई, जहां सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। हालांकि, कार्यक्रम के बीच में मौसम ने करवट ली और अचानक बारिश शुरू हो गई। इसके चलते प्रस्तावित सुंदरकांड का पाठ स्थगित करना पड़ा। संस्था के महामंत्री प्रेम कुमार सिंह ने बताया कि यह पाठ जल्द ही पुनः आयोजित किया जाएगा और इसकी सूचना श्रद्धालुओं को दी जाएगी। कार्यक्रम संयोजक चंद्र प्रकाश अवस्थी ने सभी श्रद्धालुओं का आभार जताते हुए कहा कि आयोजन को सफल बनाने में सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने आग्रह किया कि प्रसाद की व्यवस्था सभी के लिए है, इसलिए कोई भी श्रद्धालु बिना प्रसाद ग्रहण किए न जाए। कार्यक्रम में विमल द्विवेदी, ओपी तिवारी, उमानिवास बाजपेई, मनीष सिंह सेंगर, प्रभात सिन्हा, विशाल सिंह, मुन्ना सिंह अवधूत, हरिओम सिंह, विनोद शर्मा, योगेंद्र प्रताप सिंह, मोती लाल गुप्ता, कौशल किशोर यादव, प्रेम मिश्रा, इंदु प्रकाश अवस्थी, एसपी गुप्ता, रितेश जायसवाल, राजा गुप्ता, महेश गुप्ता, जगदीश माहेश्वरी, अजय श्रीवास्तव, सोमनाथ तिवारी, कीर्ति गुप्ता, स्वर्णलता, दिव्या, श्वेता और आरती यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
Tags :
Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन