Tue 03 Nov 2026

ब्रेकिंग

एक गिरफ्तार

भैंसों से भरे लोडर रोकने पर हुए बवाल के मामले में चार पर रिपोर्ट

चार पर रिपोर्ट

त्योहार में बाजार गुलजार लेकिन सड़कें बेहाल

रोशनी, संगीत के नाम होगी दीपावली की शाम

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

स्कूली बच्चों की बस में लगी आग : मची चीख-पुकार

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Oct 16, 2026
Post views : 98

बच्चों और शिक्षकों ने उतरकर बचाई जान; दूसरी बस से घर लौटे बच्चे

उन्नाव। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब स्कूली बच्चों को लेकर कानपुर लौट रही एक प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई। बस से धुआं उठता देख पहले लोगों ने शोर मचाया, फिर देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। बस में सवार बच्चों के बीच चीख-पुकार मच गई। हालात बिगड़ते देख चालक ने बस रोक दी। इसके बाद बच्चों और शिक्षकों ने नीचे उतरकर अपनी जान बचाई। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। घटना गदनखेड़ा बाईपास के पास शाम करीब सात बजे की है। बस में कानपुर के कल्याणपुर स्थित गुरुनानक मॉडर्न स्कूल के 60 बच्चे और तीन शिक्षक सवार थे। स्कूल की ओर से बच्चों को लखनऊ टूर पर लाया गया था। दिनभर घूमने के बाद सभी वापस कानपुर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बस में आग लग गई।

टायर के पास से उठी चिंगारी, कुछ ही देर में फैली आग

बस चालक गुलाम के मुताबिक, वह फतेहपुर के बिंदकी का रहने वाला है। उसके मुताबिक, बस के पहिए के नीचे से आग लगनी शुरू हुई और कुछ ही देर में फैल गई। आग इतनी तेजी से बढ़ी कि बस के अंदर का हिस्सा पूरी तरह जल गया। हालांकि, आग लगने की असल वजह अभी साफ नहीं है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनूप सिंह के मुताबिक, चालक ने टायरों से चिंगारी उठने की बात बताई है। आग के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

वाटर पार्क में बिताया था दिन, वापसी में हुआ हादसा

स्कूल मैनेजमेंट शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे पांचवीं से इंटरमीडिएट तक के 60 बच्चों को लेकर लखनऊ के लिए निकला था। सुबह करीब 11 बजे बच्चे वाटर पार्क पहुंचे। वहां करीब पांच घंटे बिताने के बाद शाम पांच बजे कानपुर के लिए रवाना हुए थे। बच्चों को अंदाजा भी नहीं था कि वापसी के रास्ते में उन्हें ऐसे हालात का सामना करना पड़ेगा।

दमकल ने संभाला मोर्चा, दूसरी बस से भेजे गए बच्चे

बस में आग लगने की सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। रेस्क्यू के दौरान एक्सप्रेस-वे पर यातायात भी रोका गया, ताकि राहत कार्य में कोई बाधा न आए। आग बुझने के बाद बच्चों को दूसरी बस से कानपुर भेजा गया। शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे एसएसपी जय प्रकाश सिंह और एसपी उत्तरी आयुष श्रीवास्तव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन