Sun 22 Nov 2026

ब्रेकिंग

सहज व्यवहार और बेहतर तालमेल की पहचान छोड़ गए सीओ अरविंद चौरसिया

तलाश में जुटे वाहन मालिक

मांगने पर एजेंट को पीटा

सायरन बजते ही अलर्ट हुई टीमें, अंधेरे में सुरक्षित रहने का कराया अभ्यास

मुलायम सिंह की जयंती पर भगवंतनगर में सियासी संदेश

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

एक कंपनी से दूसरी में पहुंचा दी निवेश की रकम : मांगने पर एजेंट को पीटा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Nov 22, 2026
Post views : 16

दो निधि कंपनियों के 11 लोगों पर मुकदमा, फर्जी पासबुक और हस्ताक्षर से लाखों रुपये हड़पने का आरोप

उन्नाव। लोगों की छोटी-छोटी बचत जमा कराने वाले एक एजेंट को अब अपनी ही रकम वापस पाने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा। आरोप है कि जिस निधि कंपनी के लिए वह लोगों से रुपये जुटाता था, उसके संचालकों ने जमा रकम दूसरी कंपनी में स्थानांतरित कर दी। पासबुक में फर्जी एंट्री और हस्ताक्षर के जरिए हिसाब-किताब बदलने का भी आरोप है। रकम वापस मांगने पर एजेंट के साथ मारपीट की गई और जेब से 10 हजार रुपये छीन लिए गए। मामले में न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ईदगाह पत्थरकटा कॉलोनी निवासी सरफराज गांधी ने शिकायत में बताया कि वह बेलकास्ट म्यूचुअल बेनिफिट लिमिटेड में एजेंट के तौर पर काम करता था। उसका काम लोगों से रुपये लेकर कंपनी में जमा कराना था। कंपनी की ओर से ग्राहकों को आरडी और एफडी की सुविधा दी जाती थी। जमा रकम की जानकारी पासबुक और रसीदों में दर्ज की जाती थी। आरोप है कि इसी दौरान उससे भी करीब पांच लाख रुपये लिए गए। सरफराज का आरोप है कि कुछ समय बाद कंपनी के जिम्मेदार लोगों ने पुरानी कंपनी की जमा रकम सैफ ब्रदर्स इंडिया निधि लिमिटेड में स्थानांतरित करा दी। इसके लिए पासबुक में कथित तौर पर फर्जी प्रविष्टियां की गईं और उसके हस्ताक्षर भी जाली बनाए गए। इस तरह लाखों रुपये का हिसाब बदलकर रकम हड़पने का आरोप लगाया गया है।

रुपये मांगे तो शुरू हुआ विवाद

शिकायत के अनुसार, 11 अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे वह ईदगाह गांधी नगर में अपनी रकम वापस मांगने पहुंचा था। आरोप है कि वहां शहनाज, इंदू, कलीम और सलीम ने उसके साथ गालीगलौज और मारपींट की। जान से मारने की धमकी देने के साथ जेब में रखे 10 हजार रुपये भी छीन लिए। पीड़ित का कहना है कि उसने पहले कोतवाली पुलिस और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया।

दो कंपनियों से जुड़े लोग नामजद

मामले में बेलकास्ट म्यूचुअल बेनिफिट लिमिटेड के निदेशक फैसुदीन, वीरेंद्र कुशवाहा, रामभारत और विपिन को नामजद किया गया है। इन सभी का पता कंपनी के एसआर टावर, देवरिया स्थित कार्यालय का दर्ज है। वहीं सैफ ब्रदर्स इंडिया निधि लिमिटेड से जुड़े राजेश कुमार शर्मा निवासी जलालाबाद, शाहजहांपुर और राजदीप निवासी पुराना करबला, कानपुर को भी आरोपी बनाया गया है। इनके अलावा शहनाज, इदू, कलीम और सलीम निवासी ईदगाह पत्थर कॉलोनी, गांधी नगर (वर्तमान पता ग्राम हड़हा, अचलगंज) तथा आदर्श शर्मा निवासी महोली, सीतापुर को भी नामजद किया गया है। कोतवाली पुलिस ने 20 नवंबर को न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल, आपराधिक साजिश, मारपीट, धमकी और लूट समेत दस अपराधों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन